शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
29th Digiana-IES Inter Press : दैनिक भास्कर और एनएसटी जीते, अश्विनी मिश्रा और डॉ. राजेश शर्मा ने मैन ऑफ़ द मैच को पुरस्कृत किया
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
डिजिआना-आईइसएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट : दैनिक भास्कर की लगातार दूसर जीत, एनएसटी भी जीती, अश्विनी मिश्रा ने मैन ऑफ़ द मैच को पुरस्कृत किया

डिजिआना-आईइसएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट : दैनिक भास्कर की लगातार दूसर जीत, एनएसटी भी जीती, अश्विनी मिश्रा ने मैन ऑफ़ द मैच को पुरस्कृत किया

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भोपाल। राजधानी भोपाल के ओल्ड कैंपियन क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे 29वां डिजिआना-आईइसएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में दैनिक भास्कर ने नवदुनिया की टीम को हराया, दैनिक भास्कर की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत रही। वहीं दिन के दूसरे मैच में नेशनल स्पोर्ट्स टाइम (एनएसटी) ने स्वदेश को हराया। दोनों मैच के मैन ऑफ़ द मैच और वेल्यूएबल प्लेयर को नर्मदा हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजेश शर्मा और डिजिआना के चैनल हेड अश्विनी मिश्रा ने पुरस्कृत किया।


गुरुवार काे पहले मैच में दैनिक भास्कर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में चार विकेट पर 165 रन बनाए। इसमें बजरंग के अलावा आनंद रजक और विक्रम अहिरवार ने 36-36 रनाें का याेगदान दिया। प्रभात शुक्ला ने 17 रन बनाए। नवदुनिया की ओर से ललित नारायण कटारिया ने दाे विकेट लिये। जबकि मुकेश विश्वकर्मा और हेमंत जाेशी काे 1-1 विकेट मिले। जवाब में नवदुनिया टीम 14.3 ओवर में मात्र 81 रनों पर सिमट गई। उसकी ओर से कप्तान हेमंत जोशी ने 29 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। भास्कर की ओर से रामकृष्ण यदुवंशी और अनिल गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। कृष्णा पांडे, रोहिताश्व मिश्रा, रुपेश राय और मनीष जोशी ने एक-एक विकेट लिए। बजरंग मानसरोवर मैन ऑफ द मैच चुने गए। हेमंत जोशी आरएनटीयू वेल्यूएबल प्लेयर बने। उन्हें नर्मदा हास्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर राजेश शर्मा और डिजिआना के चैनल हेड अश्विनी मिश्रा ने पुरस्कृत किया


दिन के दूसरे मैच में स्वदेश ने 18 ओवर में नौ विकेट पर 108 रन बनाए। इसमें मो. गनी ने 29 रन बनाए। उन्होंने इंद्रजीत मौर्य के पहले ही ओवर में शानदार पांच चौके जड़े। एनएसटी की ओर से दीपक वाजपेयी और इंद्रजीत मौर्य ने 3-3 विकेट लिए। नीरज मिलन को दो और रामेश्वर भार्गव को एक विकेट मिला। जवाब में एनएसटी ने जरूरी रन 12.3 ओवर में दो विकेट पर बना लिए। इस तरह वह आठ विकेट से जीती। जावेद हमीद ने 54 रन बनाए। दीपक वाजपेयी ने 26 रन बनाए। दीपक वाजपेयी प्लेयर ऑफ द मैच और जावेद हमीद वेल्यूबल प्लेयर चुने गए। 


आज के मैच

राजएक्सप्रेस बनाम टाइम्स ऑफ इंडिया सुबह 9.00 बजे से 

पीएनजी बनाम भोपाल वारियर्स दोपहर 1.00 बजे से

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें