शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
डॉमिनेटर कप: मास्टर्स इलेवन की दमदार जीत, मनोज मनवानी बने हीरो! भोपाल स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराया
09 फ़र, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
डॉमिनेटर कप: मास्टर्स इलेवन की दमदार जीत, मनोज मनवानी बने हीरो! भोपाल स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराया

डॉमिनेटर कप: मास्टर्स इलेवन की दमदार जीत, मनोज मनवानी बने हीरो! भोपाल स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। डॉमिनेटर कप के तहत रविवार को भोपाल स्ट्राइकर्स और मास्टर्स इलेवन के बीच खेले गए T-20 मुकाबले में मास्टर्स इलेवन ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। RNTU क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में मास्टर्स इलेवन के कप्तान मनोज मनवानी ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई।


भोपाल स्ट्राइकर्स की कमजोर बल्लेबाजी, 100 रन पर सिमटी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भोपाल स्ट्राइकर्स की टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 100 रन पर ढेर हो गई। मास्टर्स इलेवन के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा और लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए।

✔️ मनोह मनवानी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके और स्ट्राइकर्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

✔️ महेश सिंह और आदित्य ने 2-2 विकेट लिए।

✔️ सोमराज मालवीय ने भी 1 विकेट अपने नाम किया।


लक्ष्य का पीछा करते हुए मास्टर्स इलेवन की आसान जीत

100 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर्स इलेवन ने 13.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

✔️ कप्तान मनोज मनवानी ने सिर्फ 19 गेंदों में 33 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें चौके-छक्कों की बौछार रही।

✔️ मोहित पटेल (27 रन) और अजय यादव (24 रन) ने भी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।


मैन ऑफ द मैच रहे मनोज मनवानी

गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए मनोज मनवानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने मास्टर्स इलेवन को टूर्नामेंट में एक और शानदार जीत दिलाई।


डॉमिनेटर कप में मास्टर्स इलेवन के इस दमदार प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है, और आगे के मुकाबलों में उनसे शानदार खेल की उम्मीद रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें