N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में हर साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पैसों की बारिश ऐसे होती है कि इसका अंदाजा आप महज इस आंकड़े से लगा सकते है कि आईपीएल के अगले सीजन में फेंकी जाने वाली हर बॉल की ब्रॉडकॉस्टिंग कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। इस हिसाब से देखा जाए तो एक ओवर मैच दिखाने में लगभग 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
बतादें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार यानी 14 जून को आईपीएल के होने वाले अगले पांच सीजन के प्रसारण अधिकारों की नीलामी हुई। 48,390 करोड़ रूपए में इस नीलामी को वॉयकॉम 18, हॉट स्टार इंडिया और टाइम्स इंटरनेट ने जीता। यानी साल 2023 से अगले पांच सालों में आईपीएल के सभी मैचों का प्रसारण करने में इतनी राशि खर्च होगी।
वहीं आईपीएल के आने वाले पांच सीजन में कुल 410 मैच खेले जाएंगे, जिसके लिए प्रसारण अधिकारों की नीलामी लगभग 48,390 करोड़ रुपए की हुई। वहीं टी-20 मैच 20 ओवरों का रहता है, मतलब हर इनिंग में 120 गेंद और हर मैच में 240 गेंद फेंकी जाएंगी। इसके साथ ही इसमें वाइड या फिर नो बॉल को एक्स्ट्रा बॉल को नहीं जोड़ा जाएगा। वहीं कुल 410 मैचों में 98,400 गेंदें खेली जाएंगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

