शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
1 साल में डिवीजन में अट्ठारह सौ खिलाड़ी रजिस्टर्ड हुए हैं, और 36 क्लब पंजीकृत हुए : ध्रुव नारायण सिंह
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
1 साल में डिवीजन में अट्ठारह सौ खिलाड़ी रजिस्टर्ड हुए हैं, और 36 क्लब पंजीकृत हुए : ध्रुव नारायण सिंह

1 साल में डिवीजन में अट्ठारह सौ खिलाड़ी रजिस्टर्ड हुए हैं, और 36 क्लब पंजीकृत हुए : ध्रुव नारायण सिंह

N
डेस्क रिपोर्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की कमान वर्तमान अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह और सचिव ललित मोहन वर्मा की टीम को 1 साल पहले सौंपी थी। इस 1 साल में ध्रुव नारायण सिंह के नेतृत्व में इस टीम ने क्या उपलब्धियां हासिल की इस पर चर्चा करते हुए ध्रुव नारायण सिंह ने कहा 1 साल में डिवीजन में अट्ठारह सौ खिलाड़ी रजिस्टर्ड हुए हैं, और 36 क्लब पंजीकृत हुए हैं। संगठन के पास हर खिलाड़ी का डेटाबेस तैयार है। चयन समिति चयन में किसी भी प्रकार का दबाव बर्दाश्त नहीं करती। 


भोपाल के लाइब्रेरी मैदान पर बीडीसीए अकादमी खोलने का प्रयास कर रहा है जिसके लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत जारी है और आश्वासन भी मिला है। पुरानी क्रिकेट जिंदा करने के लिए बीडीसीए प्रतिबद्ध है। ध्रुव नारायण सिंह ने बड़े आत्मविश्वास से कहा बीडीसीए हाल फिलहाल T20 क्रिकेट को सपोर्ट नहीं करेगा। आने वाले वर्ष में टी20 क्रिकेट की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की इजाजत भी बीडीसीए नहीं देगा।


इस दौरान अध्यक्ष ध्रुवनारायण सिंह उपाध्यक्ष डॉक्टर सुशील सिंह ठाकुर महासचिव ललित मोहन वर्मा और संयुक्त सचिव शांतिलाल जैन भी मौजूद थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें