शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
प्रथम एथलेटिक्स राज्य स्तरीय खेलो इंडिया महिला लीग का आयोजन 19 मार्च को
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
प्रथम एथलेटिक्स राज्य स्तरीय खेलो इंडिया महिला लीग का आयोजन 19 मार्च को

प्रथम एथलेटिक्स राज्य स्तरीय खेलो इंडिया महिला लीग का आयोजन 19 मार्च को

N
डेस्क रिपोर्टर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘खेलो इंडिया  दस  का  दम’ आयोजित किये जा रहे है। इस श्रृंखला में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रथम एथलेटिक्स राज्य स्तरीय खेलो इंडिया महिला लीग का आयोजन 19 मार्च को टी टी नगर स्टेडियम भोपाल में किया जा रहा है। यह जानकारी मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अर्जुनन मुरलीधर ने दिया।    


इसके पहले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग  ठाकुर ने नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़े उद्घाटन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 'खेलो इंडिया दस का दम' की शुरुआत की थी।  'है दम तो बढ़ाओ कदम' खेलो इंडिया दस का दम इवेंट की टैगलाइन है, यह खेलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाया गया एक और बड़ा कदम है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें