शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
भारत की झोली में गिर सकता है सोना, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल मुकाबला आज, मीराबाई चानू से भी उम्मीद
07 अग, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत की झोली में गिर सकता है सोना, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल मुकाबला आज, मीराबाई चानू से भी उम्मीद

भारत की झोली में गिर सकता है सोना, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल मुकाबला आज, मीराबाई चानू से भी उम्मीद

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा मंगलवार को स्टेड डी फ्रांस में पेरिस ओलंपिक में ग्रुप बी क्वालीफिकेशन के पहले प्रयास में 89.34 मीटर की शानदार थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। तोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज ने अपने पहले थ्रो में 84 मीटर के क्वालीफिकेशन मार्क को बड़े अंतर से पार करके अपने खिताब की रक्षा की शानदार शुरुआत की। यह इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी था और सभी ग्रुप में फाइनल के लिए सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़ा थ्रो भी था।


दूसरी ओर, महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को सेमीफाइनल में 5-0 से हराते हुए फाइनल में एंट्री मारी। वह रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पहलवान हैं। वह अब गोल्ड मेडल मुकाबले में उतरेंगी। उनके अलावा महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू रात में मोर्चा संभालेंगी।


  • एथलेटिक्स: मिश्रित मैराथन पैदल चाल रिले (पदक चरण): प्रियंका गोस्वामी और सूरज पंवार - सुबह 11.00 बजे पुरुष

  • ऊंची कूद (क्वालीफिकेशन): सर्वेश कुशारे - दोपहर 1.35 बजे

  • महिला भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): अन्नू रानी - दोपहर 1.55 बजे

  • महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (पहला चरण): ज्योति याराजी (हीट चार) - दोपहर 2.09 बजे

  • पुरुषों की त्रिकूद (क्वालीफिकेशन): प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविडा - रात 10.45 बजे

  • पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज: अविनाश साबले - देर रात 1.13 बजे (बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात)

  • गोल्फ: महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12.30 बजे

  • टेबल टेनिस: महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ) बनाम जर्मनी - दोपहर 1.30 बजे

  • कुश्ती: महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंतिम पंघाल बनाम येनेप येटगिल - दोपहर 3.05 बजे

  • कुश्ती: महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (फाइनल): विनेश फोगाट- रात लगभग 10 बजे

  • भारोत्तोलन: महिला 49 किग्रा (पदक चरण): मीराबाई चानू - रात 11.00 बजे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें