शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
गुजरात टाइटंस बानी IPL 2022 की विजेता, डेब्यू सीजन में खिताब किया अपने नाम, कप्तान हार्दिक बने फाइनल के हीरो
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गुजरात टाइटंस बानी IPL 2022 की विजेता, अपने डेब्यू सीजन में खिताब किया अपने नाम, कप्तान हार्दिक बने फाइनल के हीरो

गुजरात टाइटंस बानी IPL 2022 की विजेता, अपने डेब्यू सीजन में खिताब किया अपने नाम, कप्तान हार्दिक बने फाइनल के हीरो

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

अहमदाबाद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। अपना पहला IPL सीजन खेल रही गुजरात टाइटंस ने खिताब जीत कर इतिहास रच दिया। रविवार को IPL की सबसे पहली विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या हीरो साबित हुए। उन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और 34 रन भी बनाए। 


हार्दिक का ऑलराउंडर प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान द्वारा दिए गए 131 रनों के लक्ष्य को मात्र 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने छक्का जमाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 43 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 34 रन बनाए और तीन विकेट भी अपने नाम किए। हार्दिक पांचवीं बार IPL फाइनल खेलने उतरे थे और हर बार वो चैंपियन बने। इससे पहले चार बार एक खिलाड़ी के रूप में वो मुंबई की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे थे। हार्दिक पंड्या ने इस सीजन में 487 रन बनाए और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।


सीजन के शुरुआत से जलवा बिखेर रही थी गुजरात

आईपीएल सीजन 2022 के शुरुआत से लेकर अंत तक गुजरात टाइटंस अपना जलवा बिखेरती रही। पहले लीग मैच के पॉइंट्स टेबल पर वो टॉप पर रही। इसके बाद क्वालीफायर-1 मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स को हरा कर सबसे पहले फाइनल में प्रवेश किया और अब टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया है। 


फाइनल का स्कोर

राजस्थान रॉयल्स- 130/9,  20 ओवर

गुजरात टाइटन्स- 133/3, 18.1 ओवर 


IPL खिताब जीतने वाली टीमों की लिस्ट

2008- राजस्थान रॉयल्स

2009- डेक्कन चार्जर्स

2010- चेन्नई सुपर किंग्स

2011- चेन्नई सुपर किंग्स

2012- कोलकाता नाइट राइडर्स

2013- मुंबई इंडियंस

2014- कोलकाता नाइट राइडर्स

2015- मुंबई इंडियंस

2016- सनराइजर्स हैदराबाद

2017- मुंबई इंडियंस

2018- चेन्नई सुपर किंग्स

2019- मुंबई इंडियंस

2020- मुंबई इंडियंस

2021- चेन्नई सुपर किंग्स

2022- गुजरात टाइटन्स

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें