
बर्मिंघम। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में वो कर दिखाया जो आज तक कोई कप्तान नहीं कर सका था। भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर एजबेस्टन में पहली जीत दर्ज की और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।
बारिश से बाधित 5वें दिन का खेल जब भारतीय समय अनुसार शाम 5:20 बजे शुरू हुआ, तब सभी की निगाहें भारतीय गेंदबाज़ों पर थीं। और उन्होंने कमाल कर दिया!
गिल के बल्ले से इतिहास, आकाशदीप की गेंदबाज़ी से विनाश
इस मैच में भारत की जीत के दो सबसे बड़े सितारे रहे, कप्तान शुभमन गिल और तेज़ गेंदबाज़ आकाशदीप।
गिल ने पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। आकाशदीप ने मैच में कुल 10 विकेट झटके, जिसमें दूसरी पारी में 6 विकेट शामिल हैं।
गिल की कप्तानी में पहली ऐतिहासिक जीत
बुमराह की अनुपस्थिति और कुलदीप यादव के न होने पर कई सवाल खड़े हुए थे। लेकिन कप्तान गिल ने शानदार रणनीति और नेतृत्व दिखाते हुए भारत को 608 रन की लीड दिलाई। टीम ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 427 रन पर घोषित की थी।
➡️ आकाशदीप – 6 विकेट (दूसरी पारी), कुल 10 विकेट
➡️ मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा – 1-1 विकेट
➡️ इंग्लैंड की टीम 68.1 ओवर में 271 रन पर सिमट गई। भारत ने विदेश में रन के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी ➡️ जीत दर्ज की है।
इंग्लिश बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाईं
जेमी स्मिथ – 88 रन
ब्रायडन कार्स – 38 रन
बेन स्टोक्स – 33 रन
बेन डकेट – 25 रन
ओली पोप – 24 रन
शोएब बशीर – नाबाद 12 रन
बाकी बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर सके और भारत के गेंदबाज़ों के आगे पस्त हो गए।
मैच से जुड़ी खास बातें
➡️ भारत की एजबेस्टन मैदान पर पहली जीत
➡️ विदेश में रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत
➡️ गिल का डबल सेंचुरी + शतक
➡️ आकाशदीप का 10 विकेट हॉल
➡️ भारत ने 608 रन का टारगेट दिया
➡️ एक टेस्ट मैच में भारत ने पहली बार 1 हज़ार से ज्यादा रन बनाए
➡️ इंग्लैंड 271 रन पर ऑलआउट
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

