नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप सहित जूनियर और सब जूनियर वर्गों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तारीखें की घोषणा कर दी है। हॉकी के इस कैलेंडर को देखकर यह स्पष्ट आभास होता है उड़ीसा सरकार ने हिंदुस्तान की हॉकी को गोद ले लिया है। 13वीं महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 15 फरवरी से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में खेली जाएगी, पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 3 मई से 14 मई तक मदुरई तमिलनाडु में खेली जाएगी, जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 13 से 23 अप्रैल तक उड़ीसा के राउरकेला में खेली जाएगी, जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 28 अप्रैल से 8 मई तक राउरकेला उड़ीसा में आयोजित की जाएगी, सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 13 से 23 मई तक राउरकेला उड़ीसा में आयोजित होगी, सब जूनियर बालक राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 28 मई से 7 जून तक राउरकेला उड़ीसा में खेली जाएगी।
विशेष बात यह है इन छह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में से 2 को को छोड़ कर बाकी सभी उड़ीसा के राउरकेला में खेली जाएगी। सिर्फ सीनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप काकीनाडा आंध्र प्रदेश और सीनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप मदुरई तमिलनाडु में आयोजित होगी।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिलीप तिर्की ने कहां है के इन प्रतियोगिता के प्रसारण के लिए फैन कोड के साथ मल्टी ईयर करार किया गया है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा है कि इन प्रतियोगिताओं में मैच के बाद दिए जाने वाले पुरस्कार तथा प्रसारण का खर्चा हॉकी इंडिया उठाएगी, इसका भार आयोजक पर नहीं होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

