शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
एशिया कप और वर्ल्ड कप में यदि उमरान मालिक भारतीय टीम में चुने गए तो, इस बड़ी वजह से खास हो जाएगी भारत-पाक की जंग
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एशिया कप और वर्ल्ड कप में यदि उमरान मालिक भारतीय टीम में चुने गए तो, इस बड़ी वजह से खास हो जाएगी भारत-पाक की जंग

एशिया कप और वर्ल्ड कप में यदि उमरान मालिक भारतीय टीम में चुने गए तो, इस बड़ी वजह से खास हो जाएगी भारत-पाक की जंग

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट का मुकाबला होता है, तो दोनों मुल्कों की नजर उस दिन इस मैच पर ही टिकी रहती है। इमोशन से जुड़े इस मुकाबले में दोनों मुल्कों के लोग अपनी टीम से जीत के अलावा और कोई उम्मीद नहीं रखती है। दोनों मुल्कों के इमोशंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, वर्ल्ड कप भले ही हार जाओ लेकिन, अपने पड़ोसी मुल्क से मैच नहीं हारना है।


उमरान का सामना करेंगे बाबर

भारत और पाकिस्तान की टीम पहले एशिया कप और फिर 23 अक्टूबर को T20 वर्ल्ड कप में टकराने वाले हैं। जिसको देखते हुए आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले उमरान मलिक तो इन दोनों टूर्नामेंट में टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे उमरान और पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम आमने-सामने होंगे और दोनों के बीच गेंद और बल्ले से कमाल का कॉन्टेस्ट देखने को मिल सकता है।


इस बार भारतीय पीस बनाम पाकिस्तानी बल्लेबाजी होगी

सचिन तेंदुलकर के सामने शोएब अख्तर और विराट कोहली के सामने शाहीन अफरीदी को देखने के लिए इंतजार करती पब्लिक इस बार बाबर के सामने उमरान को देखने के लिए बेताब नजर आ रही है। मौजूदा दौर में बाबर आजम विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन चुके हैं। यदि उमरान दोनों टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा बनते हैं तो दोनों टीम के बीच टूर्नामेंट का हर मैच भारतीय पेस बनाम पाकिस्तानी बल्लेबाजी होगी, जो पहले पाकिस्तानी पेस बनाम हिंदुस्तानी बल्लेबाजी के बीच देखा गया है। दोनों टूर्नामेंट में यदि दोनों प्लेयर्स आमने-सामने होते हैं, तो जाहिर है कि इस मौके पर लोगों की धड़कनें भी तेज होंगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें