
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। आईपीएल में 2018 के बाद पहली बार क्लोजिंग सेरेमनी होने जा रही है। 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के शोक में क्लोजिंग और ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई थी। इस क्लोजिंग सेरेमनी में ऑस्कर अवार्ड विजेता मशहूर सिंगर एआर रहमान और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह परफॉर्म करते नजर आएंगे।
6:25 बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी
क्लोजिंग सेरेमनी प्रोग्राम 6:25 बजे शुरू होगा। इतना ही नहीं सेरेमनी में झारखंड का प्रसिद्ध लोक नृत्य छऊ नृत्य भी दुनिया को देखने को मिलेगा। करीब 350 कलाकार इस सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ने 10 सदस्यों के छऊ दल को बुक कर लिया है। बोर्ड इस दौरान भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ और इस दौरान भारतीय क्रिकेट की यात्रा दर्शना चाहता है।
टीम इंडिया के सफर की भी दिखे की झलक
क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पदाधिकारियों के अलावा अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह सहित टीम इंडिया के कुछ पूर्व कप्तानों के उपस्थित रहने की संभावना है। सेरेमनी में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में टीम इंडिया के पिछले 75 साल की यात्रा को भी प्रदर्शित किया।
रिलीज होगा लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर
फाइनल में बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर भी लॉन्च करेंगे। लाल सिंह चड्ढा का ये ट्रेलर आईपीएल फाइनल मैच की फर्स्ट इनिंग के दौरान टाइमआउट के दौरान फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। इस दौरान वो आईपीएल के समापन समारोह को होस्ट भी करेंगे। बता दे कि लगातार विवाद में रही ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
क्लोजिंग सेरेमनी का प्रसारण
क्रिकेट प्रशंसक अंग्रेजी हिंदी या क्षेत्रीय भाषाओं में स्टार स्पोर्ट्स के जरिए आईपीएल समापन समारोह देख सकते हैं। हॉटस्टार भी आईपीएल के समापन समारोह की स्ट्रीमिंग करने जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

