
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। पहला मैच बारिश से धुल गया, दूसरा ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता, तीसरे में भारत ने शानदार वापसी करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की। अब गोल्ड कोस्ट में गुरुवार को होने वाला चौथा टी20 मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ वाला मैच बन गया है।
सीरीज में बराबरी, अब निर्णायक जंग
अब तक खेले गए तीन मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श संभाल रहे हैं। दोनों टीमों का काफिला अब गोल्ड कोस्ट पहुंच चुका है, जहां मुकाबला दोपहर 1:45 बजे (भारतीय समय) से शुरू होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। भारत ने 21 मुकाबले जीते हैं, ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच जीते हैं, वहीं 2 मैच बिना नतीजे के रहे अगर बात ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं की करें तो यहां 15 टी20 मुकाबलों में भारत ने 8 बार बाज़ी मारी और ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच जीते हैं।
IND vs AUS 4th T20 Pitch Report – गोल्ड कोस्ट करारा ओवल
गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल (Carrara Oval) मैदान पर अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। यहां की पिच धीमी और लो स्कोरिंग मानी जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 123 रन हैं, दूसरी पारी का औसत स्कोर 109 रन हैं, अब तक सबसे बड़ा स्कोर 149 रन रहा है। मतलब साफ है – बल्लेबाजों को यहां रन बटोरने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
गोल्ड कोस्ट का मौसम
गोल्ड कोस्ट में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान रहेगा – अधिकतम 25°C और न्यूनतम 21°C। यानि मैच में बारिश खलल नहीं डालेगी।
संभावित टीमें
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट, जोश हेजलवुड, नाथन एलिस।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

