शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
IND vs NZ दूसरा T20 आज रायपुर में, अक्षर पटेल बाहर! कुलदीप को मिल सकता है मौका
23 जन, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IND vs NZ दूसरा T20 आज रायपुर में, अक्षर पटेल बाहर! कुलदीप को मिल सकता है मौका

IND vs NZ दूसरा T20 आज रायपुर में, अक्षर पटेल बाहर! कुलदीप को मिल सकता है मौका

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर आज क्रिकेट के रंग में रंगने को तैयार है! भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है और अब नजरें होंगी रायपुर की पिच पर, जहां आज रोमांच अपने चरम पर रहेगा।


मैच टाइम और टॉस

टॉस: शाम 6:30 बजे

मैच शुरू: रात 7:00 बजे


अक्षर पटेल बाहर, कुलदीप को मौका?

पहले मैच में चोटिल हुए अक्षर पटेल का खेलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट स्पिन विकल्प के तौर पर कुलदीप यादव को प्लेइंग-XI में शामिल कर सकता है।

 रायपुर की पिच पुरानी गेंद पर स्पिनरों को मदद देती है, जिससे कुलदीप मैच का बड़ा फैक्टर बन सकते हैं।


हेड टू हेड में कौन भारी?

अब तक दोनों टीमों के बीच 28 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं—

भारत जीता: 15

न्यूजीलैंड जीता: 10

नो रिजल्ट: 2

टाई: 1

भारत का होम रिकॉर्ड शानदार

खेले: 12

जीते: 8

हारे: 4

जीत प्रतिशत: 66%


अभिषेक शर्मा टॉप स्कोरर

भारत के लिए सीरीज में अब तक अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पहले मैच में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट झटके हैं।


न्यूजीलैंड के तुरुप के इक्के

ग्लेन फिलिप्स: 78 रन, स्ट्राइक रेट 195

जैकब डफी: 2 विकेट


पिच रिपोर्ट (Raipur Pitch)

रायपुर की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित है।

नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग

बाद में पिच होगी धीमी

स्पिनर्स को मिलेगा टर्न

रायपुर में अब तक सिर्फ 1 T20I हुआ है (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023) — जिसे भारत ने 20 रन से जीता।


वेदर रिपोर्ट

न्यूनतम तापमान: 14°C

अधिकतम: 28°C

हवा: 6 किमी/घंटा

बारिश: नहीं


पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर/कुलदीप, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (WK), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमिसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें