शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
IND vs PAK T20 World Cup: भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से ऐतिहासिक जीत, सुपर-8 में टीम इंडिया की एंट्री
16 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IND vs PAK T20 World Cup: भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से ऐतिहासिक जीत, सुपर-8 में टीम इंडिया की एंट्री

IND vs PAK T20 World Cup: भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से ऐतिहासिक जीत, सुपर-8 में टीम इंडिया की एंट्री

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का रोमांच एक बार फिर देखने को मिला, लेकिन इस बार एक बार फिर मैदान पर पूरी तरह टीम इंडिया का दबदबा रहा। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। T20 वर्ल्डकप में यह रनों के लिहाज से भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।


ईशान किशन ने खेली अतिशी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत झटके के साथ हुई जब अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभालते हुए आक्रामक अंदाज में रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। तिलक वर्मा के साथ उनकी अहम साझेदारी ने टीम को संभाल लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन जोड़े, जबकि शिवम दुबे और रिंकू सिंह के योगदान से भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने तीन विकेट लिए।


पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई, भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। हार्दिक पंड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को आउट कर दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने पावरप्ले में लगातार विकेट लेकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। भारत की ओर से बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने दो-दो विकेट हासिल किए।


मैच के तीन बड़े हीरो

1. ईशान किशन – दबाव में शानदार फिफ्टी

शुरुआती झटके के बाद ईशान किशन ने जिम्मेदारी उठाई और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी पारी ने मैच का रुख बदल दिया।


2. हार्दिक पंड्या – अहम विकेट और जीत की मुहर

पंड्या ने शुरुआती विकेट लेने के साथ डेथ ओवर में उस्मान तारिक को बोल्ड कर भारत की जीत तय कर दी। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी।


3. जसप्रीत बुमराह – पावरप्ले में गेम चेंजर

बुमराह ने शुरुआती ओवरों में सईम अयूब और सलमान अली आगा को आउट कर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उनकी सटीक गेंदबाजी भारत के लिए निर्णायक साबित हुई।


सुपर-8 में भारत की एंट्री, ग्रुप-ए में टॉप पर टीम इंडिया

लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। तीन मैचों में छह अंक हासिल कर टीम इंडिया ने सुपर-8 में क्वालिफाई कर लिया है। USA और पाकिस्तान के चार-चार अंक हैं, लेकिन बाकी टीमें भारत से आगे नहीं निकल सकतीं।


टॉस के समय नहीं हुआ था कप्तानों का हैंडशेक 

मैच से पहले टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। बताया जा रहा है कि यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध के तौर पर लिया गया था। पिछले साल एशिया कप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा ही कदम उठाया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें