शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
IND vs SA, 1st T20: गर्मी की वजह से दिल्ली टी20 मैच में बदल गया नियम, जानिए खिलाड़ियों को कैसे मिलेगी राहत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IND vs SA, 1st T20: गर्मी की वजह से दिल्ली टी20 मैच में बदल गया नियम, जानिए खिलाड़ियों को कैसे मिलेगी राहत

IND vs SA, 1st T20: गर्मी की वजह से दिल्ली टी20 मैच में बदल गया नियम, जानिए खिलाड़ियों को कैसे मिलेगी राहत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आज शाम को दिल्ली में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पर, पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी से उबल रही है। यहां तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है। वहीं कुछ हिससों में तो तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दिन के समय गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान है। तो शाम को भी इससे राहत नही मिलती। इस भीषण गर्मी का असर भारत और दक्षिण अफ्रीका की तैयारियों पर भी पड़ रहा है।


बतादें कि, पिछले दो दिन से दोनों टीम दिन के बजाए शाम को प्रैक्टिस कर रही है। इस भीषण गर्मी से पैदा हुए हालात को देखते हुए बीसीसीआई ने एक अहम का कदम उठाया है। दिल्ली टी20 के दौरान हर 10 ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों के शरीर में पानी की कमी न हो सके।  


वहीं, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के एक ऑफिशियल ने इनसाइडस्पोर्ट को जानकारी देते हुए बताया कि, ”गर्मी को देखते हुए दोनों टीमों ने इस ड्रिंक्स ब्रेक का अनुरोध किया था। जिसके बाद बीसीसीआई की तरफ से भी इसके लिए अनुमति मिलने की संभावना हुई।” फिलहाल बीसीसीआई की ओर से अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि ड्रिंक्स ब्रेक के नियम में बदलाव सिर्फ पहले टी20 के लिए किया गया है या फिर सीरीज के होने वाले पांचों मुकाबलों के लिए। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें