शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
IND vs SA: रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद इन तीन दावेदारों में से कौन करेगा मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IND vs SA: रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद इन तीन दावेदारों में से कौन करेगा मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी आगामी टेस्ट सीरीज में एक भी गेंद फेंके जाने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के नवनियुक्त उप-कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।  प्रियांक पांचाल को उनके स्थान पर रखा गया है। लेकिन प्रियंका का प्लेइंग इलेवन में होना मुश्किल होगा। क्योंकि केएल राहुल और हनुमा विहारी में से किसी एक मौका मिल सकता है।


बीसीसीआई ने सोमवार को ट्वीट किया, "प्रियांक पांचाल भारत की टेस्ट टीम में चोटिल रोहित शर्मा की जगह लेंगे। रोहित को कल मुंबई में अपने प्रशिक्षण सत्र के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।" 

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मयंक अग्रवाल के शानदार शतक लगा कर टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर रखी है। इसके अलावा, शुभमन गिल चोट के कारण दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में केएल राहुल, हनुमान विहारी और प्रियांक पांचाल में प्लेइंग में किसे जगह मिलती है यह देखना होगा। 

आइए समझने की कोशिश करते हैं कि राहुल, विहारी और पांचाल में से कौन टीम में जगह बना सकता है।

1. केएल राहुल
कर्नाटक के तेजतर्रार दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में रोहित के साथ शुरुआत की।  चार मैचों के बाद, वह 315 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।  उन्होंने एक शतक और अर्धशतक लगाया। सीरीज में सिर्फ रोहित ने उनसे ज्यादा 368 रन बनाए थे। 

राहुल अपनी बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में टीम का हिस्सा नहीं थे। उस सीरीज से पहले वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार फॉर्म में थे।  टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 6 मैचों में 194 रन बनाए।  इसके तुरंत बाद, घरेलू मैदान पर टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस दौरान 29 वर्षीय राहुल ने 2 मैचों में 80 रन बनाए थे। 

2. प्रियांक पांचाल
अनजान लोगों के लिए, रोहित की जगह टीम में आए प्रियंका पांचाल भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा नाम है।  दाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने गुजरात के लिए ढेर सारे रन बनाए। 31 वर्षीय पांचाल ने 100 प्रथम श्रेणी मैचों में 45.52 की औसत से 7,011 रन बनाए।  हाल ही में समाप्त हुई भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए श्रृंखला में, उन्होंने 3 पारियों में 120 रन बनाए थे। इसके अलावा, यह पहली बार नहीं है जब पांचाल को भारतीय टीम से जोड़ा गया है। वह अक्सर रिजर्व स्क्वॉड का हिस्सा रहे हैं, लेकिन शीर्ष तक नहीं पहुंच सके।  

3. हनुमा विहारी
भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए श्रृंखला में हनुमान विहारी ने सबसे अधिक 227 रन बनाए। इस सीरीज में उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए। विहारी एक उचित मध्य क्रम के बल्लेबाज है और उनकी क्षमता पर कोई सवाल नहीं है क्योंकि उन्होंने टेस्ट में भारत के लिए एक बार ओपनिंग की है।  

बतादें भारत दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगा। 26 दिसंबर को सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंटू में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें