शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
Ind vs SL Test : अंतिम टेस्ट में क्लीन स्वीप कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Ind vs SL Test : अंतिम टेस्ट में क्लीन स्वीप कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

Ind vs SL Test : अंतिम टेस्ट में क्लीन स्वीप कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

बेंगलुरु, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार से दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच डे नाइट टेस्ट होगा और पिंक बॉल से खेला जाएगा। मोहाली टेस्ट में मिली एकतरफा जीत के बाद दूसरे मैच के लिए भी टीम इंडिया को जीत का फेवरेट माना जा रहा है। मैच आज भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा।


अक्षर को मिलेगा मौका
टीम इंडिया के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने मीडिया को मैच की तैयारी के बारे में बताया। इस मैच को लेकर जब उनसे प्लेइंग इलेवन में होने वाले चेंज पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, हम काफी समय के बाद पिंक बॉल टेस्ट खेलने वाले हैं। बदलाव होंगे या नहीं इसको लेकर टीम मीटिंग में चर्चा हुई है। हमने फैसला लिया है कि पिच को देखने के बाद ही प्लेइंग इलेवन चुनेंगे। अक्षर को लेकर जसप्रीत बुमराह ने कहा अक्षर जब भी टीम के साथ खेलते हैं उन्होंने हर एक डिपार्टमेंट में योगदान दिया है। वह चोटिल हो गए थे, लेकिन अब फिट होने के बाद उन्होंने टीम में कमबैक किया है।

भारत की लगातार 15 टेस्ट सीरीज जीत हो सकती है
टीम इंडिया अगर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही तो घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं सीरीज जीत होगी। भारत ने पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे, उसके बाद से अब तक भारतीय टीम ने कोई घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। 

ऑस्ट्रेलिया है दूसरे नंबर पर
आज तक किसी भी टीम ने अपने घरेलू मैदान पर इतनी सीरीज नहीं जीती है। टीम इंडिया के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है। कंगारुओं ने अब तक घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती है। टीम इंडिया ने यह कारनामा दो बार किया है। ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज नवंबर 1994 से नवंबर 2000 तक जीती, जबकि दूसरी बार यह कारनामा जुलाई 2004 से नवंबर 2008 के बीच किया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें