शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया, विश्वकप में हार का लिया बदला; सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी टक्कर
25 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया, विश्वकप में हार का लिया बदला; सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी टक्कर

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया, विश्वकप में हार का लिया बदला; सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी टक्कर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भारत ने सुपर-8 के अहम मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने विश्वकप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला भी ऑस्ट्रेलिया से ले लिया। ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 76 रन की पारी खेली। उनके रहते हुए भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन, बाद में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को घुटनों पर ला दिया। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह-अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।   

भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 205 रन तक पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने 41 बॉल पर 92 रन बनाए। इस पारी में रोहित ने 8 छक्के और 7 चौके लगाए। रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के आगे हर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज धराशाई हो गया। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 31 रन बनाए। शिवम दुबे ने 2 चौके और एक छक्का लगाकर 28 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने एक चौका और 2 छक्का लगाकर 27 रन बनाए। इससे पहले सेंट लूसिया के डैरन सैमी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।  

ऑस्ट्रेलियाई पारी
ऑस्ट्रेलिया की पारी में पहला विकेट जल्दी गिरा। अर्शदीप सिंह ने 6 रन पर डेविड वार्नर को आउट कर दिया। इसके बाद ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श के बीच अच्छी साझेदारी हुई। मिचेल मार्श को कुलदीप यादव ने आउट किया। अक्षर पटेल ने डीप स्क्वेयर लेग पर एक हाथ से उनका बेहतरीन कैच लपका। यहां से मैच का पांसा पलट गया। ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 37 रन बनाए।   

भारतीय पारी
रोहित शर्मा ने लगाई विश्वकप की सबसे तेज फिफ्टी, 200 छक्के पूरे
कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 मैचों में 200 छक्के पूरे कर लिए। उन्होंने विश्वकप का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। रोहित ने 19 गेंद पर 50 रन ठोके। हिटमैन ने मिचेल स्टॉर्क को 4 छक्के और पैट कमिंस को एक छक्का लगाया।   

विराट कोहली शून्य पर आउट
विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। हेजलवुड की गेंद पर हवाई शॉट लगाने में ट्रेविस हेड को कैच दे बैठे। हेड ने उल्टा दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। 

तीसरे ओवर में 29 रन
तीसरा ओवर मिचेल स्टार्क डालने आए। इस ओवर में रोहित शर्मा ने 4 छक्के और एक चौका लगाया। रोहित ने 28 रन बल्ले से कूटे। एक रन व्हाइट से आया। इस तरह तीसरे ओवर में कुल 29 रन आए।  

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें