
भारतीय क्रिकेट टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज का सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। यह जीत टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी खास रही, क्योंकि आज 14 अक्टूबर को उनका 44वां जन्मदिन है।
दिल्ली टेस्ट का फाइनल डे
भारत को पांचवें दिन जीत के लिए महज 58 रन की दरकार थी। चौथे दिन खेल समाप्ति तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए थे। अंतिम दिन केएल राहुल ने 58 रन नाबाद और ध्रुव जुरेल ने 6 रन नाबाद रहते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई।
पहली पारी में भारत ने बनाई 518/5 की मजबूत पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने 518/5 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन और कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 121 रनों का लक्ष्य
दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 121 रन चाहिए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सिर्फ 9 रन पर यशस्वी जायसवाल (8) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने 54 रन की साझेदारी करते हुए जीत की राह आसान कर दी। सुदर्शन 39 रन पर आउट हुए, वहीं शुभमन गिल ने 13 रन बनाए। अंत में केएल राहुल 58 रन नाबाद और ध्रुव जुरेल 6 रन नाबाद रहते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की।
सीरीज जीत का महत्व
भारत ने 518/5 की पहली पारी और शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज को हराया। अब भारत ने सीरीज में 2-0 की शानदार जीत दर्ज की और टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया। इस जीत ने गौतम गंभीर के जन्मदिन को और भी खास बना दिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

