
भारत ने 5 मैचों की सीरीज जीत ली। 5वें मैच में जिम्बाब्वे को 42 रन से हरा दिया। 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 125 रन पर ऑल आउट हो गई। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 4 विकेट चटकाएं। शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 12 गेंदों पर 26 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने सीरीज में 8 विकेट लिए।
इससे पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। संजु सैमसन ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। शिवम दुबे ने 26 रन और रियान पराग ने 22 रन बनाए। वहीं, जिम्बाब्वे की तरफ से कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। डायन मायर्स ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। भारत की तरफ से मुकेश कुमार को 4 विकेट, शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। भारत ने मैच में दो बदलाव किए। खलील अहमद की जगह मुकेश कुमार को खिलाया गया है। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह रियान पराग को मौका दिया गया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

