
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हरा कर सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खाले गए सीरीज के दूसरे और अंतिम मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 540 रनों के विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन न्यूजीलैंड की पूरी टीम मात्र 167 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत ने मुकाबले को बड़े अंतर से जीत लिया। रनों के हिसाब से भारत की टेस्ट मैच में यह सबसे बड़ी जीत है।
मुंबई टेस्ट का स्कोर बोर्ड
भारत
पहली पारी : 325 रन, दूसरी पारी : 276/7 (D)
न्यूजीलैंड
पहली पारी : 62 रन, दूसरी पारी : 167 रन
अश्विन-जयंत की जोड़ी ने किया कमाल
भारतीय स्पिनर्स के सामने न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। अश्विन और जयंत की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। दूसरी पारी में दोनों गेंदबाजों ने 4-4 विकेट अपने नाम किए। जयंत के विकिटों की खास बात यह रही कि उन्होंने अपने सभी विकेट मैच चौथे दिन लिए, जो मैच का आखरी दिन साबित हुआ।
रिकार्ड्स की हुई बारिश
टेस्ट सीरीज जितने के साथ ही भारत और कप्तान विराट कोहली ने कई रिकार्ड्स भी अपने नाम कर लिए है। इस जीत के साथ ही विराट कोहली की कप्तानी में यह 39वीं टेस्ट जीत है। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड के विरुद्ध भारतीय सरजमीं पर यह लगातार चौथी जीत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले 8 मुकाबलों में भारत की यह 7वीं जीत है। वहीं घरेलू सरजमीं में भारत की यह लगातार 14वीं जीत है।
दोनों टीमें
IND: मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (c), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (w), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
NZ: टॉम लाथम (c), विल यंग, डेरिल मिचेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडल (w), रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउथी, विलियम सोमरविले, एजाज पटेल।
बतादें दो टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने कानपुर में ड्रा करवा लिया था, लेकिन मुंबई में भारत ने उसे रिकॉर्ड रनों से हरा कर सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ भारत का साउथ अफ्रीका दौरे से पहले काफी मनोबल ऊंचा हुआ है। भारत की नजरें अब साउथ अफ्रीका में सीरीज जीत कर इतिहास रचने पर रहेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

