शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
पर्थ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से दी पटखनी, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
25 नव, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पर्थ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से दी पटखनी, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

पर्थ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से दी पटखनी, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। भारत ने खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 295 रनों से पटखनी दी है। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने पर्थ में साल 2008 के बाद टेस्ट जीत हासिल की है।


टीम इंडिया दूसरी पारी में 46 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। भारत ने रविवार को अपनी दूसरी पारी छह विकेट के नुकसान पर 487 रनों पर पारी घोषित कर मेजबान टीम के सामने विशाल लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी ढेर होती चली गई और पर्थ का किला नहीं बचा पाई। 


भारत ने पहली पारी में 150 रन ही बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रनों पर ही ढेर कर दिया था। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। यशस्वी जायसवाल ने 161, विराट कोहली ने नाबाद 100 और केएल राहुल ने 77 रन बनाए। 


इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने कुल नौ विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्होंने पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने तीन, वॉशिंगटन सुंदर दो, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा ने एक-एक विकेट लिया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें