शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
भारत को लगा बड़ा झटका, विनेश फोगाट पेर‍िस ओलंप‍िक से हुईं डिसक्वालीफाई, जानें पूरा मामला
07 अग, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत को लगा बड़ा झटका, विनेश फोगाट पेर‍िस ओलंप‍िक से हुईं डिसक्वालीफाई, जानें पूरा मामला

भारत को लगा बड़ा झटका, विनेश फोगाट पेर‍िस ओलंप‍िक से हुईं डिसक्वालीफाई, जानें पूरा मामला

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। इन दिनों पेरिस ओलंपिक 2024 लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दुनियाभर के तमाम खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। इसी बीच भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। स्टार पहलवान विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। खबरें है कि, उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने इस खबर को शेयर किया है। बीती रात भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने एक ऐतिहासिक उपल्ब्धि हासिल करते हुए पेरिस 2024 ओलंपिक में सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। भारत को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन इस खबर को सुनने के बाद करोड़ों भारतीयों के दिल टूट गए हैं।


डिसक्वालीफाई हुईं विनेश विनेश से पूरे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी और उन्हें आज देर रात अपना गोल्ड मैच खेलना था, लेकिन अब वह डिसक्वालीफाई कर दी गई हैं। विनेश फोगाट को 50 किग्रा भारवर्ग में अयोग्य करार दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा है। इस वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई किया गया है। विनेश ने मंगलवार रात को इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था। आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज सुबह उनका वजन अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।


क्या कहता है नियम यूडब्ल्यूडब्ल्यू (United World Wrestling- UWW) के नियमों के अनुसार यदि कोई एथलीट वजन माप में भाग नहीं लेता है या फेल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा और बिना रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा।


क्या है मामला? भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। संघ ने कहा, "भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।"


फाइनल में अमेरिका की इस पहलवान से होना था मुकाबला फाइनल में विनेश का अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होना था। अमेरिका की इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे विश्व चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य मेडल भी जीत चुकी हैं। यह मुकाबला देर रात 12:30 बजे 8 अगस्त को खेला जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें