N
डेस्क रिपोर्टर
कजाकिस्तान के अस्ताना में आज से शुरु हुई सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पहले ही दिन भारत ने ग्रीको-रोमन शैली में तीन पदक जीत कर जोर दार शुरुआत की है। भारत के युवा पहलवान रूपिन ने 55 किग्रा में रजत पदक जीता, नीरज ने 63 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। भारत को तीसरा पदक सुनील कुमार ने 87 किग्रा में कांस्य पदक दिला कर भारतीय खेमे में खुशी का माहौल बना दिया। चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाले तीनों खिलाड़ियों को भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

