शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
भारत-पाकिस्तान आईसीसी टी-20 टूर्नामेंट का टिकट 1.86 करोड़ का
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत-पाकिस्तान आईसीसी टी-20 टूर्नामेंट का टिकट 1.86 करोड़ का

भारत-पाकिस्तान आईसीसी टी-20 टूर्नामेंट का टिकट 1.86 करोड़ का

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

अमेरिका और वेस्टइंडीज में इस साल जून में टी-20 वर्ल्डकप होना है। टूर्नामेंट में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में लीग मैच होना है। यह मैच पहले ही सोल्ड आउट हो चुका है। यानी इसके सारे टिकट बिक चुके हैं। अब कुछ री-सेल वेबसाइटों पर मुकाबले के टिकट 1.86 करोड़ रुपए तक में बिक रहे हैं।


अमेरिका की न्यूज वेबसाइट यूएसए टुडे के मुताबिक स्टबहब और सीटगीक जैसी वेबसाइटों पर भारत-पाक मैच की री-सेल टिकटें लाइव हो गई हैं। स्टबहब पर सबसे सस्ते टिकट की कीमत इस समय 1,259 अमेरिकी डॉलर यानी 1.04 लाख रुपए है। वहीं सीटगीक पर सबसे महंगे टिकट का दाम 1 लाख 75 हजार डॉलर है। इसमें 50,000 डॉलर की फीस एड करके टिकट कुल 2 लाख 25 हजार डॉलर का है। भारतीय करेंसी में यह रकम 1.86 करोड़ रुपए होती है। री-सेल टिकट उन टिकटों को कहा जाता है जिसे ऑफिशियल मीडियम से किसी ने खरीद रखा है और फिर इसे अन्य प्लेटफॉर्म पर बेच रहा हो। अमेरिका में इस तरह टिकट बेचना कानूनी रूप से मान्य है।


भारत -पाकिस्तान के सभी लीग मैच अमेरिका में होंगे

टी-20 वर्ल्डकप में 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया। भारत और पाकिस्तान काँ एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसी ग्रुप में आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका भौ हैं। भारत और पाकिस्तान अपने सभी मैच अमेरिका में ही खेलेंगे। भारत के दो मुकाबलों के टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं। इनमें भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा भारत-कनाडा मुकाबला भी शामिल है। भारत के शुरुआती 3 मैच न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे। चौथा मैच फ्लोरिडा में होगा।


भारत बनाम कनाडा मैच के टिकट 1 दोगुने दाम में बेचे जा रहे

भारत बनाम पाकिस्तान जैसे मैचों के साथ-साथ 15 जून को फ्लोरिडा में होने वाले कनाडा और भारत के बीच मैच के भी टिकट बिक चुके हैं। फ्लोरिडा में इन्हें उनकी मूल कीमतों से कम से कम दोगुने दाम पर बेचा जा रहा है।


1 से 29 जून तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 1 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका के 9 शहरों में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मैच 29 जून को वेस्टइंडीज के बारबाडोस शहर में होगा। टी-20 वर्ल्डकप में पहली बार 20 टीमें शामिल की गई हैं, इससे पहले हुए 2 संस्करण में 16-16 टीमें थीं। इंग्लैंड डिफेडिंग चैंपियन है, जबकि भारत ने 2007 में पहले ही टूर्नामेंट का खिताब जीता था।


वेस्टइंडीज में 41, अमेरिका में 14 मुकाबले होंगे

टी-20 वर्ल्डकप की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के 6 शहरों में कुल 41 मुकाबले होंगे, यहीं तीनों नॉकआउट मैच भी होंगे, जबकि अमेरिका के न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और डलास शहर में बाकी 14 मुकाबले होंगे। वेस्टइंडीज के 6 शहर त्रिनिदाद, गुयाना, बारबाडोस, एंटीगआ सेंट विंसेंट और सेंट लसिया हैं।


कनाडा-अमेरिका के बीच ओपनिंग मैच

टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कनाडा और होम टीम अमेरिका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला एक जून को डलास में ही होगा। क्रिकेट इतिहास का पहला मुकाबला भी अमेरिका और कनाडा के बीच ही 1844 में खेला गया था। वेस्टइंडीज अपना पहला मैच 2 जून को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ गुयाना में खेलेगा। टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच 29 दिन तक कुल 55 मैच खेले जाएंगे। ऐसा टी-20 वर्ल्डकप इतिहास में पहली बार होगा। 1 से 17 जून तक ग्रुप स्टेज के 40 मैच होंगे। 19 से 24 जून तक सुपर-8 स्टेज के 12 मुकाबले खेले जाएंगे। 26 जून को गुयाना में पहला सेमीफाइनल और 27 जून को त्रिनिदाद में दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मैच खेला जाएगा।


एक ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी

ग्रुप-ए की तरह ही ग्रुप बी, सी और डी में भी 5-5 टीमें हैं। सभी टीमें अपने ग्रुप में 4-4 मैच खेलेंगी। ग्रुप स्टेज के आखिर में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी। इस स्टेज में 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। यहां दोनों ग्रुप की 2- 2 टॉप टीमों के बीच सेमीफाइनल खेले जाएंगे। सेमीफाइनल की विजेता 2 टीमों के बीच 29 जून को फाइनल होगा।


अमेरिका में पहली बार होगा आईसीसी टूर्नामेंट

अमेरिका को पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। 2028 के ओलिंपिक गेम्स भी अमेरिका में ही होंगे, जिसमें क्रिकेट भी शामिल किया गया है। इस इवेंट को देखते हुए आईसीसी ने अमेरिका में टी-20 वर्ल्डकप कराने को प्राथमिकता दी। अमेरिका के साथ वेस्टइंडीज में भी टी-20 वर्ल्डकप होगा, यहां 2010 का टूर्नामेंट भी खेला गया था। पिछला वर्ल्डकप 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें