शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
भारत की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत! सिराज ने पलटा ओवल टेस्ट, सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म
04 अग, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत! सिराज ने पलटा ओवल टेस्ट, सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म

भारत की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत! सिराज ने पलटा ओवल टेस्ट, सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

द ओवल। भारतीय टीम ने कमाल कर दिया, इतिहास रच दिया। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। मैच के आखिरी दिन मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया, और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।


भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गया पांचवां टेस्ट का आखिरी दिन जबरदस्त रोमांच में बदला। इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे और उसके हाथ में 4 विकेट थे। लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की कसी हुई गेंदबाज़ी ने इंग्लिश बैटिंग को उधेड़ कर रख दिया। भारत ने 6 रन से अविश्वसनीय जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी।


सिराज का कहर

1️⃣ पहला वार:

सिराज ने दिन की शुरुआत करते ही जेमी स्मिथ को चलता किया।

2️⃣ दूसरा झटका:

 इसके बाद क्रेग ओवर्टन को आउट कर इंग्लैंड की उम्मीदें डगमगाईं।

3️⃣ प्रसिद्ध का प्रहार:

 जोस टंग को प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड कर भारत को जीत की ओर और करीब पहुंचा दिया।

4️⃣ क्रिस वोक्स की हिम्मत भी न बचा पाई टीम को

 अंत में एक हाथ से खेलने उतरे क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन की जोड़ी इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद थी।

 लेकिन सिराज ने एटकिंसन को आउट कर भारत को 6 रन से जीत दिला दी।


मैच का हाईवोल्टेज ड्रामा: ऐसे पलटी बाज़ी

➡️ इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य मिला।

➡️टीम ने 300/3 तक मैच लगभग जीत लिया था।

➡️ लेकिन हैरी ब्रूक (100) के आउट होते ही मैच में ट्विस्ट आया।

➡️ भारत ने 354 तक इंग्लैंड के 8 विकेट गिरा दिए।

➡️ आखिरी में गस एटकिंसन और जोश टंग की जोड़ी ने जीत की कोशिश की, लेकिन सिराज ने आखिरी विकेट लेकर टीम को 6 रन से जीत दिला दी।


भारत की दूसरी पारी में दिखा जज्बा

पहली पारी में भारत ने बनाए थे 224 रन, जबकि इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रन की बढ़त ली। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने जवाब में 396 रन ठोक दिए, और मैच को पूरी तरह से पलट दिया।


सिराज बने हीरो, ब्रूक की सेंचुरी बेकार

मोहम्मद सिराज: 2nd इनिंग में 5 विकेट

हैरी ब्रूक: शानदार शतक, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके


सीरीज का स्कोर: 2-2

1st टेस्ट: इंग्लैंड जीता

2nd टेस्ट: भारत जीता

3rd टेस्ट: इंग्लैंड जीता

4th टेस्ट: ड्रॉ

5th टेस्ट: भारत जीता


एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी अब साझा रही, लेकिन आखिरी टेस्ट जीतकर भारत ने सीरीज में दमदार वापसी की।

सिराज ने उखाड़ी इंग्लैंड की सांसें: आखिरी दिन 4 विकेट लेकर भारत को 6 रन से दिलाई जीत।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें