इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। गुरुवार 2 मार्च को मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। भारत की दूसरी पारी 163 रनों पर समाप्त हुई। नाथन लियोन के आगे भारतीय बल्लेबाज नतमस्तक हो गए। उन्होंने 8 विकेट चटकाए। भारत के लिए एकमात्र अर्धशतक चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 76 रनों का लक्ष्य मिला है। मैच के तीसरे दिन इस लक्ष्य को कंगारू टीम चेज करने उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 197 रनों पर ढेर गई थी। इस तरह टीम को 88 रनों की बढ़त मिली थी।
ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे दिन के पहले सेशन के एक घंट तक मैच में हावी थी, लेकिन भारत के लिए आर अश्विन और उमेश यादव ने अगले 30-35 मिनट में 6 विकेट निकालकर मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। दिन के खेल के बाद 47 रनों की बढ़त कंगारू टीम को मिली थी और सिर्फ 4 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे।
भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा, जबकि दूसरा विकेट भारत का कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा । विराट कोहली 13 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 26 रन बना सके। अश्विन 13 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा 59 रन बनाकर आउट हुए। उमेश बिना खाता खोले आउट हुए। सिराज बिना खाता खोले आउट हुए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

