शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
भारत-दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टी20 विश्वकप फाइनल, बारबाडोस में बारिश की आशंका
29 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत-दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टी20 विश्वकप फाइनल, बारबाडोस में बारिश की आशंका

भारत-दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टी20 विश्वकप फाइनल, बारबाडोस में बारिश की आशंका

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में आज टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका भिडे़ंगी। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से मैच की शुरुआत होगी। 


टीम इंडिया जहां अपना 17 साल का सूखा खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। तो वहीं अफ्रीकी टीम के पास पहली बार विश्वकप जीतने के सुनहरा अवसर है। भारतीय टीम साल 2007 में धोनी की कप्तानी में पहली बार टी20 विश्वकप की चैंपियन बनी थी। तब भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 5 रन से हराया था।   


फाइनल से पहले दोनों टीमें बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम पहुंची। दोनों कप्तानों ने पिच का निरीक्षण किया और अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। यहां टॉस बेहद अहम होगा। अधिकांश टीमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जीती हैं। विश्वकप में अब तक दोनों टीमों का सफर शानदार रहा। भारत और अफ्रीका बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची हैं। 


भारत की संभावित प्लेइंग 11 

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।


दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

एडन मार्रक्रम (कप्तान), रिजा हेनरिक्स, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स,  केशव महाज, मार्को यानसन, एनरिक नार्खिया, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें