शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
भारत vs ऑस्ट्रेलिया: गाबा में आखिरी टी20, सीरीज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
08 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत vs ऑस्ट्रेलिया: गाबा में आखिरी टी20, सीरीज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत vs ऑस्ट्रेलिया: गाबा में आखिरी टी20, सीरीज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

ब्रिसबेन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज अब अपने आखिरी मुकाबले पर पहुंच चुकी है। भारत ने अब तक 2-1 की बढ़त बना रखी है।

 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार 8 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का लक्ष्य सीरीज 3-1 से अपने नाम करना होगा, जबकि मिचेल मार्श की ऑस्ट्रेलियाई टीम इसे बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी।


भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

मेलबर्न में हुई हार के बाद भारत ने अपनी टीम में स्थिरता ला दी है। पिछले दोनों मैचों में संजू सैमसन और रिंकू सिंह को मौका नहीं मिला।

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह


कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और सूर्यकुमार वही प्‍लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।


ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्‍लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया की टीम में जोश फिलिप के स्थान पर मिच ओवेन वापसी कर सकते हैं।

मिचेल मार्श (कप्तान), मैट शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन/जोश फिलिप, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा और महली बियर्डमैन/बेन ड्वार्शियस


ब्रिसबेन का मौसम

मौसम विभाग ने आज रात तूफान आने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मैच के दौरान मौसम बाधित नहीं होगा। यदि बारिश या तूफान के कारण मैच प्रभावित होता है तो सबसे अधिक नुकसान ऑस्ट्रेलिया को होगा, क्योंकि भारत को पहले ही 2-1 की अजेय बढ़त मिल चुकी है।


गाबा की पिच रिपोर्ट

➡️ गाबा की पिच उछाल और गति देती है, गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण।

➡️ स्ट्रोक्स खेलने के लिए बल्लेबाजों के लिए सुविधा भी है।

➡️ अगर बल्लेबाज समय पर टिके रहेंगे तो बड़े शॉट्स आसानी से खेल पाएंगे।


भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 37

भारत की जीत: 22

ऑस्ट्रेलिया की जीत: 12

बेनतीजा: 3


भारत ने अब तक टी20 में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार दबदबा बनाया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें