शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
IPL 2022 Final : दो नए युवा कप्तानों के बीच होगी खिताबी जंग, राजस्थान और गुजरात रात 8:00 बजे होंगे आमने-सामने
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IPL 2022 Final : दो नए युवा कप्तानों के बीच होगी खिताबी जंग, राजस्थान और गुजरात रात 8:00 बजे होंगे आमने-सामने

IPL 2022 Final : दो नए युवा कप्तानों के बीच होगी खिताबी जंग, राजस्थान और गुजरात रात 8:00 बजे होंगे आमने-सामने

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

अहमदाबाद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटंस की टीम 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के फाइनल में राजस्थान के खिलाफ अपने पहले ही फाइनल में खिताब जीतना चाहेगी। दूसरी ओर कप्तान संजू सैमसंग की टीम राजस्थान दूसरी बार इस ट्रॉफी को जीतने की पूरी कोशिश करेगी। रात 8:00 बजे से होने वाले इस खिताबी मुकाबले में दो युवा कप्तान आईपीएल की ट्रॉफी उठाने को बेताब होंगे। गुजरात का ये लीग में पहला साल है और टीम फाइनल खेल रही है।


15 साल पहले आईपीएल के पहले सफर में सुनहरी शुरुआत करने वाली राजस्थान एक बार फिर इतिहास को दोहराना चाहेगी। वहीं दिग्गजों को जमींदोज कर के अपने पहले ही सफर में सिरमौर बनी गुजरात टाइटंस कामयाबी का नया इतिहास रचने की फिराक में होगी। 


2 महीने पहले जब आईपीएल का मौजूदा सत्र शुरू हुआ था तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि फाइनल के टॉस के लिए संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या मैदान पर उतरेंगे। पहली बार आईपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस ने फाइनल तक का सफर हार्दिक पांडे की कप्तानी में तय किया है, वहीं दूसरों संजू सैमसंग ने राजस्थान रॉयल्स को 14 साल बाद फाइनल में पहुंचाया। 


इस बार आईपीएल की ट्रॉफी नए कप्तान के हाथ में होगी। गुजरात पहली बार चैंपियन बनने को बेताब है, तो वहीं राजस्थान की टीम दूसरी बार खिताब उठाना चाहेगी। इससे पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सीजन अच्छा नहीं रहा।


  1. 2008 के बाद पहली बार ऐसा मौका होगा कि किसी भी टीम का यह पहला सीजन हो और वो फाइनल में पहुंच गई हो। हार्दिक पांडे की कप्तानी में गुजरात का ये सीजन पहली बार है और इसी बार से टीम फाइनल खेलने को तैयार है।
  2. राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद टीम अब 2022 में संजू सैमसंग की कप्तानी में फाइनल में पहुंची।
  3. 2020 में कोरोना काल भारत में फैल गया था इसके बाद आईपीएल का फाइनल मुकाबला यूएई में कराना पड़ा। लगातार दो साल आईपीएल यूएई में हुआ, जिसकी वजह से यह पहली बार हो रहा है कि फाइनल भारत में खेला जा रहा है।
  4. फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस की मौजूदगी में खेला जाएगा। स्टेडियम में  1 लाख 32 हजार दशकों बैठ सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें