शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
IPL 2022 : CSK और KKR की बीच पहला मुकाबला आज, पहली बार कप्तानी करेंगे रविंद्र जडेजा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IPL 2022 : CSK और KKR की बीच पहला मुकाबला आज, पहली बार कप्तानी करेंगे रविंद्र जडेजा

IPL 2022 : CSK और KKR की बीच पहला मुकाबला आज, पहली बार कप्तानी करेंगे रविंद्र जडेजा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। IPL 2022 का आगाज शनिवार को पिछले बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच अक्टूबर में हुए खिताबी मुकाबले के साथ सीजन का अंत हुआ था। ऐसे में नए सीजन का आगाज भी इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। 


दो नए कप्तानों के बीच पहली जंग
दो बार की चैंपियन केकेआर की नजर चार बार की चैंपियन चेन्नई को पटखनी देकर जीत के साथ शुरुआत करने की होगी, लेकिन दोनों टीमों में इस बार नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी। एमएस धोनी ने सीरीज के आगाज से ठीक पहले कप्तानी रविंद्र जडेजा के हाथों में सौंपी है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। श्रेयस अय्यर उसी मैदान पर केकेआर की कप्तानी करने जा रहे हैं जहां उनके पास घरेलू क्रिकेट खेलने का लंबा अनुभव है। वह मैदान की पिच और चप्पे-चप्पे से और उन सभी बातों से अच्छी तरह से वाकिफ है जो मैच में असर डाल सकती है। अय्यर के पास आईपीएल में कप्तानी करने का पुराना अनुभव है, जबकि जडेजा पहली बार टीम की कमान संभालेंगे। ऐसे में निश्चित तौर पर विकेट के पीछे खड़े धोनी की मदद जडेजा को मिलती रहेगी।

केकेआर पर चेन्नई का पलड़ा रहा है भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 18 में चेन्नई सुपर किंग्स और 9 में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत हासिल हुई है, जबकि एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में एक बार भिड़ी है, जिसमें बाजी चेन्नई के हाथ लगी थी। दोनों टीमों के बीच पिछले तीन सीजन में खेले गए सात मुकाबले में से 6 में चेन्नई और एक में कोलकाता विजई रही है।

पहले मैच में केकेआर का जलवा
केकेआर ने अब तक आईपीएल में अपने 10 शुरुआती मैचों में जीत हासिल की है और साल 2013 से 19 तक उसने लगातार सात बार अपने पहले मैच जीते हैं। उसे साल 2020 में मुंबई इंडियंस के हाथों 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वैसे इससे पहले चेन्नई और केकेआर के बीच सिर्फ एक ही बार आईपीएल के पहले मैच में टक्कर हुई है, जिसमें चेन्नई ने 2 रन से जीत हासिल की थी। यह मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में साल 2011 में खेला गया था।

संभावित एकादश
चेन्नई सुपर किंग्स:
ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, रोबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, तुषार देशपांडे, क्रिस जोर्डन, एडम मिल्ने

कोलकाता नाइट राइडर्स:
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी/टिम साउथी, सुनील नरेन, शिवम मावी, उमेश यादव, वरूण चक्रवर्ती

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें