नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। हर साल जहां चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल शानदार निकलता था वहीं इस साल का आईपीएल 2022 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं बीत रहा है। एक ओर जहां टीम हार पर हार झेल रही है वहीं दूसरी तरफ, एक-एक कर टीम के खिलाड़ी चोटिल होते जा रहे है। दीपक चाहर चोट कि वजह से आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर रहे है। अब भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के बारे में भी ऐसी ही खबर सामने आ रही है। खबरों कि माने तो जडेजा चोटिल हो गए हैं। सीएसके का यह ऑलराउंडर अब बाकी के बचे हुए मुकाबले नहीं खेलेंगे। साथ ही टूर्नामेंट से भी बाहर हो जाएंगे।
बतादें कि, रवींद्र जडेजा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इससे पहले का मुकाबला नहीं खेले थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय उनके हाथ में चोट लग गई थी।
वहीं इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स के खराब मैच खेलने कि वजह से जडेजा को बीच में ही कप्तानी छोड़नी पड़ गई थी। उनकी जगह एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान बनाया था। माही कि कप्तानी में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

