
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल से भिड़ेगी। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह समेत अपनी कोर टीम कायम रखी है। दिल्ली के खिलाफ क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया मैदान पर होने वाले मैच में इन चारों का प्रदर्शन काफी अहम होगा। सभी प्रारूप में भारत के नए कप्तान रोहित की नेतृत्व क्षमता और तकनीकी शैली से सभी वाकिफ है। अब देखना यह है कि बतौर कप्तान दिल्ली के लिए ऋषभ पंत का प्रदर्शन कैसा रहता है। जिन्हें भारत का भावी कप्तान माना जा रहा है। बतादें मुंबई को पिछले 9 सीजन में अपने पहले मैच में हार मिली है।
मुंबई इंडियन
रोहित शर्मा बता चुके हैं कि वो और ईशान किशन पारी का आगाज करेंगे। दोनों फॉर्म में होने पर दुनिया के किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। मुंबई को मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम पर ध्यान देना होगा, जिसमें सिर्फ पोलार्ड अनुभवी खिलाड़ी हैं। देखना होगा कि तिलक वर्मा, टिम डेविड और अगले एबी डी विलियर्स कहे जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस में से किसे मौका मिलता है। बुमराह तेज आक्रमण की कमान संभालेंगे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पर प्रभावी हो सकते हैं। मुंबई के पास मयंक मार्कंडेय और एम. अश्विन के रूप में प्रभावित स्पिनर है। सूर्यकुमार यादव की जगह फेबियन एलेन ने ली है।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली के लिए पंत और पृथ्वी शॉ पारी का आगाज कर सकते हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर अभी टीम से जुड़े नहीं है। दिल्ली के प्रदर्शन की कुंजी पंत के हाथ में होगी। वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल फॉर्म में चल रहे हैं, सरफराज खान और अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश धुल के मध्यमक्रम में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और अक्षय पटेल फिनिशर की भूमिका में होंगे। तेज आक्रमण की कमान दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नोतजे के हाथ में होगी, जिनका साथ मुस्तफिजुर रहमान देंगे। स्पिन का जिम्मा अक्षर के साथ चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव संभालेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

