शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
IPL 2022: आज होगा चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IPL 2022: आज होगा चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला

IPL 2022: आज होगा चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आईपीएल 2022 में आज 59वां मैच खेला जाएगा। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होने वाला है। बतादें कि ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को सीएसके की टीम जीतकर 2 अंक और हासिल करना चाहती है। तो दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।


बतादें कि मुंबई की टीम पहले ही आईपीएल से बाहर हो गई है ऐसे में वह चेन्नई को हराने के लिए पूरी कोशिश करेगी। इसी बीच एक बार फिर एमएस धोनी के कप्तान बनने के बाद सीएसके फिर से मैदान में उतर चुकी है। उसने 3 में से 2 मैच में जीत हासिल कर ली हैं। इसके बाद भी चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार खड़ी हुई है।  


अंकतालिका को देखा जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर बनी हुई है। बतादें कि, रोहित की टीम मुंबई इंडियंस ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिनमें से 2 में जीते हासिल कि है तो 7 हारे हैं। इस सीजन में मुंबई की टीम ने शुरू में लगातार संघर्ष किया है। कई सारे धांसू खिलाड़ी होने के बाद भी मुंबई इंडियंस जीत के लिए तरसती रही। यही कारण है कि टूर्नामेंट से काफी समय पहले मुंबई की टीम बाहर हो गई है। अब रोहित की टीम आईपीएल 2022 में सिर्फ औपचारिकता कर रही है। दूसरी ओर सीएसके का प्रदर्शन पहले से थोड़ा बेहतर हो रहा है। धोनी के कप्तान बनने के बाद टीम फिर से फॉर्म में आ गई है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें