शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
IPL 2023 Update: क्या धोनी फिर आईपीएल 2023 में संभालेंगे CSK की कप्तानी?
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IPL 2023 Update: क्या धोनी फिर आईपीएल 2023 में  संभालेंगे CSK की कप्तानी?

IPL 2023 Update: क्या धोनी फिर आईपीएल 2023 में संभालेंगे CSK की कप्तानी?

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि,  पूर्व भारतीय कप्तान, जिन्होंने 2008 से लेकर 2010 से ज्यादा बार चेन्नई फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया है, वे साल 2023 में एक बार फिर आईपीएल सीजन में टीम के कप्तान रहेंगे।

बतादें कि, फरवरी 2023 में आईपीएल 2023 की नीलामी की जाएगी। बीते सीजन की बात करें तो  चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का बड़ा ही खराब प्रर्दशन रहा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2022 में सिर्फ 4 बार ही जीत हासिल की थी। 

जानकारी के लिए बतादें कि, पिछले सीजन की शुरुआत में ही महेंद्र सिंह धोनी ने टीम चेन्नई की कप्तानी  भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी। वहीं रवींद्र जडेजा की कप्तानी में टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके साथ ही टीम का प्रदर्शन भी काफी ज्यादा खराब रहा था। जिसके बाद रवींद्र जडेजा ने बीच सीजन में कप्तानी छोड़ कर बल्लेबाज़ी पर अपना ध्यान केंद्रित किया। इसी के चलते महेंद्र सिंह धोनी फिर से कप्तान बन कर टीम को संभाले

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें