
मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से मैच खेलेगा। यह आईपीएल का 51वां मैच होगा। मैच में कोलकाता का पलड़ा भारी है। कोलकाता 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, मुंबई 6 अंकों के साथ 9वें पायदान पर है। मुंबई का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों से अच्छा नहीं रहा है। पिछले 3 मैचों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। उसे राजस्थान, दिल्ली और लखनऊ से शिकस्त खानी पड़ी। मुंबई की बैटिंग लाइनअप में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज ने लेकिन कोई ऐसा बल्लेबाजी नहीं जो जिम्मेदारी से खेलकर टीम को नैय्या को पार लगा दे। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है, जो अपना असर छोड़ पाया हो।
इधर, अब तक कोलकाता ने बैटिंग-बॉलिंग दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। सुनील नरेन, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाज और गेंदबाजी में मिचेल स्टॉर्क, वैभव अरोरा और वरुण चक्रवर्ती विकेट चटकाने में माहिर हैं।
मुंबई वर्सेस कोलकाता हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल इतिहास में अब तक 32 बार आमने-सामने हुए हैं। इनमें 23 बार मुंबई ने जीत हासिल की वहीं, 9 मैच कोलकाता ने जीते। ऐसे में मुंबई, कोलकाता पर हावी रही है, लेकिन करंट फॉर्म की बात की जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी है।
मुंबई इंडियंस संभावित 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढ़ेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, जिराल्ड कोएट्जी, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11
फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टॉर्क/दुष्मांथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोरा, अनुकुल रॉय।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

