शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
IPL 2024 : आज दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच
21 अप्रैल, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IPL 2024 : आज दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच

IPL 2024 : आज दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में टकराने वाली है। पंजाब की टीम अपना आखिरी मैच इसी मैदान पर मुंबई के खिलाफ खेलने उतरी थी। इस मैच में उसे 9 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात को उसके घर में दिल्ली कैपिटल्स ने पूरी तरह से मात दी थी। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच में जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। हालांकि, उससे पहले आइए जानते हैं कैसी होगी पंजाब और गुजरात के बीच खेले जाने वाले इस मैच के लिए पिच।


पिच रिपोर्ट

मुल्लांनपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मदद मानी जाती है। इस मैदान पर टॉस काफी अहम जाता है। इस पिच पर दूसरी पारी में रन बनाना थोड़ा आसान रहा है। यहां खेले गए पिछले मैच में मुंबई ने की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके जवाब में पंजाब भी जीत के करीब पहुंच गई थी। हालांकि टीम को हार का सामना करना पड़ा था। नई गेंद से दोपहर में गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन दुधिया रौशनी में गेंद पुरानी होने के बाद गेंदबाजों के लिए इतनी मदद नहीं रह जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी।


पंजाब- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हरप्रीत सिंह भाटिया, प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, जितेश शर्मा, सैम कुरेन, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, शिवम सिंह, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे, क्रिस वोक्स, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, विधाथ कावेरप्पा, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, प्रिंस चौधरी, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ सिंह, तनय त्यागराजन


गुजरात- शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, अजमतुल्लाह उमरजई, अभिनव मनोहर, राशिद खान, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक त्यागी, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे , नूर अहमद, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहित शर्मा, जयंत यादव, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, संदीप वारियर, शरथ बीआर, मानव सुथार

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें