
अहमदाबाद। "ई साल Cup Namde" अब केवल नारा नहीं, हकीकत बन चुका है!18 साल के लंबे इंतज़ार और हजारों दिलों की दुआओं के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर विराट कोहली की टीम ने इतिहास रच दिया। इस रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ ही BCCI ने विजेता-उपविजेता टीमों और टॉप परफॉर्मर्स को जमकर इनामों से नवाजा।
IPL 2025 में किसे क्या मिला? देखें पूरी इनामों की लिस्ट
अवॉर्ड
विजेता टीम : RCB - ₹20 करोड़
उपविजेता टीम : पंजाब किंग्स - ₹12.5 करोड़
तीसरा स्थान : मुंबई इंडियंस - ₹7 करोड़
चौथा स्थान : गुजरात टाइटन्स - ₹6.5 करोड़
ऑरेंज कैप : साई सुदर्शन - ₹10 लाख
पर्पल कैप : प्रसिद्ध कृष्णा - ₹10 लाख
MVP ऑफ द सीरीज : सूर्यकुमार यादव - ₹15 लाख
इमर्जिंग प्लेयर : साई सुदर्शन - ₹10 लाख
फैंटेसी प्लेयर : साई सुदर्शन - ₹10 लाख
सबसे ज्यादा चौके (88) : साई सुदर्शन - ₹10 लाख
सबसे ज्यादा छक्के (40) : निकोलस पूरन - ₹10 लाख
ग्रीन डॉट बॉल्स (115) : मोहम्मद सिराज - ₹10 लाख
कैच ऑफ द सीजन : कमिंदु मेंडिस - ₹10 लाख
फेयर प्ले अवॉर्ड : चेन्नई सुपर किंग्स - ₹10 लाख
बेस्ट ग्राउंड और पिच अवॉर्ड : अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली - ₹50 लाख
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन : वैभव सूर्यवंशी - टाटा कर्व + ₹10 लाख
RCB vs PBKS Final
➡️ RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए।
➡️ विराट कोहली ने सबसे ज़्यादा 43 रन बनाए। पंजाब की ओर से काइल जैमीसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट झटके।
➡️ जवाब में पंजाब किंग्स 184/7 रन ही बना सकी।
शशांक सिंह ने नाबाद 61 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।
➡️ क्रुणाल पंड्या ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए और बने प्लेयर ऑफ द मैच।
कोहली के आंसू और बेंगलुरु की मुस्कान
मैच के बाद विराट कोहली भावुक हो गए और बोले –
"मैंने इस टीम को अपना यौवन, अपना जोश और अपना अनुभव दिया है। मेरा दिल और आत्मा RCB के लिए है।"
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

