शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
IPL 2025: जसप्रीत बुमराह के बीना उतरेगी मुंबई इंडियन्स की टीम, चोट बनी चिंता
15 मार्च, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IPL 2025: जसप्रीत बुमराह के बीना उतरेगी मुंबई इंडियन्स की टीम, चोट बनी चिंता

IPL 2025: जसप्रीत बुमराह के बीना उतरेगी मुंबई इंडियन्स की टीम, चोट बनी चिंता

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक बड़ा झटका! टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। पीठ की चोट से उबर रहे बुमराह अप्रैल की शुरुआत तक MI से जुड़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए बीसीसीआई की मेडिकल टीम की मंजूरी जरूरी होगी।

कैसे लगी चोट?

4 जनवरी को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह को पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था। इसी वजह से वे पूरे चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहे। यह मार्च 2023 में सर्जरी के बाद पहली बार है जब उनकी चोट दोबारा उभर आई है।

कितने मैच मिस करेंगे?

बुमराह की उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है, लेकिन MI का पहला मैच 23 मार्च को CSK के खिलाफ है। इसके बाद टीम के अगले चार मुकाबले 29 मार्च, 31 मार्च, 4 अप्रैल और 7 अप्रैल को होने हैं। अगर बुमराह पूरी तरह फिट नहीं हुए, तो वह इन मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे।

शेन बॉन्ड ने दी चेतावनी

MI के पूर्व बॉलिंग कोच और न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने बुमराह की चोट को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सर्जरी वाली जगह पर फिर से चोट लगी, तो यह उनके करियर के लिए खतरनाक हो सकता है।

आगे क्या?

IPL खत्म होते ही भारत को जून में इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में बुमराह की फिटनेस टीम इंडिया के लिए भी अहम होगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम जल्द फैसला लेगी कि बुमराह कब मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें