N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। 29 मई को आईपीएल 2022 का फाइनल मैच होने वाला हैं। इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 29 मई को यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेला जाएगा। इसी बीच फाइनल मैच को लेकर समय में बदलाव किया गया है। पहले यह मैच 7.30 बजे होने वाला था पर अब यह रात 8 बजे से शुरू होगा। मतलब आधे घंटे की देरी से। टी20 लीग की क्लोजिंगे सेरेमनी कि वजह से बीसीसीआई ने यह बड़ा कदम उठाया है। टी20 लीग की सेरमनी 6.30 बजे से शुरू की जाएगी। जो की लगभग 50 मिनट तक चलेगी।
बतादें कि इस सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सारे स्टार शामिल होने वाले है। वहीं मैच का टॉस 7.30 बजे होगा। इस बार टी20 लीग में 10 टीमें उतरने जा रही हैं
क्रिकबज की खबर कि माने तो, क्लोजिंग सेरेमनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने वाले है। इसके साथ ही बोर्ड अगले सीजन से 7.30 बजे शुरू होने वाले मैच पहले की तरह रात 8 बजे शुरू करने की तैयारी कर रहा है। साल 2008 से 2017 तक रात के मैच 8 बजे ही शुरू किए जाते थे। वहीं 2018 के बाद से पहली बार क्लाेजिंग सेरेमनी होने जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

