
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। IPL का मेगा ऑक्शन इस साल 12 और 13 फरवरी को होगा। BCCI ने शनिवार को 1214 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसमें भारत की 896 और विदेश के 318 खिलाड़ी शामिल है। 10 टीमें इस मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनेगी। ऑक्शन में 903 अनकैप्ड प्लेयर, 270 कैप्ड प्लेयर और 41 एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों की बोली लगेगी।
2 करोड़ बेस प्राइस वाले 49 खिलाड़ी
ऑक्शन में 2 करोड़ की बेस प्राइस वाली लिस्ट में 49 खिलाड़ी है। इसमें 17 भारतीय खिलाड़ी और 32 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। भारत की ओर से शिखर धवन, सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर,नरविचंद्रन अश्विन के अलावा, इशान किशन के नाम इस लिस्ट में हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में वॉर्नर, मार्क वुड, शाकिब अल हसन, एडम जंपा, ब्रावो, रबाडा, पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, ट्रेंट बोल्ट और फाफ डु प्लेसी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
कई बड़े सितारों ने नाम वापस लिए
साल 2018 के बाद IPL का यह पहला बड़ा ऑक्शन होने जा रहा है। 2018 के मेगा ऑक्शन में कुल 8 टीमें थी। इस बार 10 टीमें ऑक्शन में हिस्सा लेंगी। वहीं इस बार IPL में कई बड़े सितारे नजर नहीं आएंगे। इसमें ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, सैम करन, क्रिस वोक्स, जो रूट, और जोफ्रा आर्चर ने अपना नाम ऑक्शन में नहीं दिया है।
33 खिलाड़ियों को किया गया रीटेन
IPL 2022 के लिए 8 पुरानी टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया है, जबकि दो नई टीमों ने अपने साथ 6 खिलाड़ियों को जोड़ा है। लखनऊ टीम ने 17 करोड़ रुपए में केएल राहुल को अपने साथ जोड़ा है। राहुल IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले विराट कोहली को भी 2018 से 2021 के सीजन तक 17 करोड़ ही मिलते थे। राहुल लखनऊ टीम के कप्तान बनाए गए है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

