शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
IPL Mini Auction 2026: अबू धाबी में कल होगी नीलामी, 77 खिलाड़ी बिकेंगे, जानें नियम से रिकॉर्ड तक
15 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IPL Mini Auction 2026: अबू धाबी में कल होगी नीलामी, 77 खिलाड़ी बिकेंगे, जानें नियम से रिकॉर्ड तक

IPL Mini Auction 2026: अबू धाबी में कल होगी नीलामी, 77 खिलाड़ी बिकेंगे, जानें नियम से रिकॉर्ड तक

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन से पहले फैंस की नजरें अब मिनी ऑक्शन पर टिकी हैं। कल दोपहर 2.30 बजे से अबू धाबी में IPL मिनी ऑक्शन शुरू होगा, जहां 10 टीमें सीमित स्लॉट्स के लिए रणनीति, पैसा और भविष्य तीनों दांव पर लगाएंगी।


20 पॉइंट्स में समझिए IPL मिनी ऑक्शन से जुड़ी हर अहम बात

1. ऑक्शन का आयोजक कौन है?

IPL और WPL का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) करता है। BCCI ही 16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन आयोजित करेगा। इस बार भी ऑक्शनर की भूमिका मल्लिका सागर निभाएंगी।


2. नीलामी कहां और कब होगी?

IPL मिनी ऑक्शन UAE के अबू धाबी में 16 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। यह एक दिन की नीलामी होगी।


3. मिनी ऑक्शन क्यों होता है?

हर 3 साल में IPL का मेगा ऑक्शन होता है। मेगा ऑक्शन के बीच के 2 साल मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाता है, जिसमें टीमें ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं और सीमित स्लॉट्स के लिए खरीदारी करती हैं।


4. कितने खिलाड़ी उतरेंगे?

इस बार ऑक्शन के लिए 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन BCCI ने 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इन्हीं पर बोली लगेगी।


5. कितने खिलाड़ी बिक पाएंगे?

टीमों में कुल 77 स्लॉट खाली हैं। यानी अधिकतम 77 खिलाड़ी ही खरीदे जाएंगे।


6. किस टीम में सबसे ज्यादा जगह खाली है?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में सबसे ज्यादा 13 स्लॉट खाली हैं। वहीं पंजाब किंग्स (PBKS) में सबसे कम 4 स्लॉट उपलब्ध हैं।


7. किस टीम का पर्स सबसे बड़ा है?

KKR के पास सबसे बड़ा पर्स है – 64.30 करोड़ रुपए।

 सबसे छोटा पर्स मुंबई इंडियंस (MI) का है – सिर्फ 2.75 करोड़ रुपए।


8. कितने खिलाड़ी रिटेन किए गए हैं?

10 टीमों ने कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें 45 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।


9. कितने भारतीय और विदेशी खिलाड़ी बिकेंगे?

77 स्लॉट्स में से 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। यानी अधिकतम 52 भारतीय खिलाड़ी खरीदे जाएंगे।


10. ऑक्शन से पहले कितने खिलाड़ी ट्रेड हुए?

इस बार ट्रेडिंग विंडो में 8 खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई।

 संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी सबसे बड़े नाम रहे।


11. क्या रिटेंशन की कोई लिमिट थी?

मिनी ऑक्शन में रिटेंशन की कोई लिमिट नहीं होती। टीमें चाहें तो पूरा स्क्वॉड रिटेन कर सकती हैं।


12. खिलाड़ियों की बेस प्राइस कितनी है?

न्यूनतम बेस प्राइस: 30 लाख रुपए

अधिकतम बेस प्राइस: 2 करोड़ रुपए

 40 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है।


13. सबसे पहले किन खिलाड़ियों पर बोली लगेगी?

ऑक्शन की शुरुआत इंटरनेशनल कैप्ड खिलाड़ियों से होती है। इसके बाद अनकैप्ड यानी घरेलू खिलाड़ियों का नंबर आता है।


14. क्या सभी खिलाड़ियों के नाम पुकारे जाएंगे?

नहीं। शुरुआत में चुनिंदा सेट्स पर धीमी बोली होगी। बाद में एक्सलरेटेड राउंड में सिर्फ चुने गए खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।


15. कौन खिलाड़ी सरप्राइज पैकेज हो सकते हैं?

कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, रवि बिश्नोई, जैमी स्मिथ और लियम लिविंगस्टन पर बड़ी बोली लग सकती है।

 घरेलू क्रिकेट से आकिब नबी, प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे नाम चर्चा में हैं।


16. मिनी ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे हैं?

अब तक मिनी ऑक्शन में 6 खिलाड़ी 16 करोड़ रुपए से ज्यादा में बिक चुके हैं।

 मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस 20 करोड़ के पार जा चुके हैं।


17. IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें 27 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदा था।


18. ऑक्शन कहां देख सकते हैं?

टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT पर जियोहॉटस्टार पर ऑक्शन का लाइव प्रसारण होगा।


19. IPL 2026 कब शुरू होगा?

IPL का 19वां सीजन मार्च के तीसरे हफ्ते से शुरू हो सकता है और मई तक चलेगा।


20. IPL के टॉप रन स्कोरर और विकेट टेकर

टॉप रन स्कोरर: विराट कोहली (8661 रन)

टॉप विकेट टेकर: युजवेंद्र चहल (221 विकेट)

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें