शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
KKR 7 विकेट से जीता, 183 रनों के लक्ष्य को नहीं बचा पाई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
KKR 7 विकेट से जीता, 183 रनों के लक्ष्य को नहीं बचा पाई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

KKR 7 विकेट से जीता, 183 रनों के लक्ष्य को नहीं बचा पाई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

IPL 2024 के 10वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से हरा दिया। KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 20 ओवर में RCB ने 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। RCB की तरफ से विराट कोहली ने शानदार 83 रनों की पारी खेली। आखिरी कुछ गेंदों में दिनेश कार्तिक ने भी छोटी लेकिन तेज पारी खेली। जिसकी बदौलत बैंगलुरू फाइटिंग टोटल बना पाया। लेकिन KKR की तरफ से फिल साल्ट (30) रन और सुनील नरेन (47) रन बनाकर RCB के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए वेंकटेश अय्यर ने 50 रन की बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।   

RCB की पारी

दूसरे ओवर में हर्षित राणा ने कप्तान फाफ डू प्लेसिस को कैच आउट कराया। विराट कोहली और केमरन ग्रीन ने आतिशी बल्लेबाजी की। ग्रीन को 33 रन पर आंद्रे रसेल ने क्लीन बोल्ड किया। ग्लैन मैक्सवेल 28 रन बनाकर आउट हुए। रजत पाटीदार और अनुज रावत 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कोहली ने आक्रामक अंदाज में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 83 रन बनाए। 

KKR की पारी

कोलकाता के लिए साल्ट और सुनील नरेन ने पारी की तेज शुरुआत की। वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी लगाई। सुनील नरेन ने 47 और फिल साल्ट ने 30 रन बनाए। 

IPL 2024 में अब तक प्रदर्शन
दोनों टीमों का अब तक के प्रदर्शन पर एक नजर डाली जाए तो KKR ने एक मैच खेला है, जिसमें टीम ने रोमांचक तरीके से 4 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें से एक मैच में जीत तो एक मैच में टीम को हार मिली। वहीं, IPL 2024 के पहले मुकाबले में RCB को चेन्नई के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जबकि अपने दूसरे मैच में टीम ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया था। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें