शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
कोहली ने किया सौरव गांगुली के बयान का खंडन, कहा - 'मुझे टी 20 कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कभी नहीं कहा गया'
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कोहली ने किया सौरव गांगुली के बयान का खंडन, कहा - 'मुझे टी 20 कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कभी नहीं कहा गया'

कोहली ने किया सौरव गांगुली के बयान का खंडन, कहा - 'मुझे टी 20 कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कभी नहीं कहा गया'

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। विराट कोहली ने BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का खंडन करते हुए कहा कि T20I कप्तानी नहीं छोड़ने के संबंध में उनसे कोई चर्चा नहीं की गई थी।  उन्होंने उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि वो दक्षिण अफ्रीका दौरे की वनडे सीरीज से बाहर हो जाएंगे।  


मुझे बताया गया था कि मैं वनडे टीम का कप्तान नहीं बनूंगा...
कोहली ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा, टेस्ट सीरीज के लिए 8 (दिसंबर) को चयन बैठक से डेढ़ घंटे पहले मुझसे संपर्क किया गया था। 8 दिसंबर तक टी20 कप्तानी के फैसले की घोषणा के बाद से मुझसे कोई चर्चा नहीं की गई थी। मुझसे T20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कभी भी नहीं कहा गया था।  मुख्य चयनकर्ताओं ने मेरे साथ टेस्ट टीम पर चर्चा की, जिस पर हम दोनों सहमत हुए। कोहली ने बताया कॉल खत्म करने से पहले, मुझे बताया गया कि पांच चयनकर्ताओं ने फैसला किया है कि मैं एकदिवसीय कप्तान नहीं बनूंगा, जिस पर मैंने जवाब दिया, 'ठीक है, ठीक है'।  

कोहली से कप्तानी नहीं छोड़ने का किया था आग्रह : गांगुली
हालांकि, गांगुली ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि BCCI ने कोहली से T20I कप्तान के रूप में पद नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था।  “हमने (BCCI) विराट से T20 के कप्तान के रूप में पद नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था।  कप्तानी बदलने की कोई योजना नहीं थी।  लेकिन उन्होंने T20 कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया और चयनकर्ताओं ने सीमित ओवरों की कप्तानी को विभाजित नहीं करने का फैसला किया। 

ये सभी लोग झूठ बोल रहे...
26 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के बाद भारत को 3 वनडे मैच की सीरीज भी खेलना है। वनडे सीरीज के लिए कोहली ने अपनी उपलब्धता की भी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, मैं हर समय चयन के लिए उपलब्ध था और हूं। ये सभी लोग, झूठ लिख रहे हैं, बिल्कुल विश्वसनीय नहीं हैं। कोहली ने ड्रेसिंग रूम में दरार की अफवाहों को भी पूरी तरह से बंद कर दिया। उन्होंने कहा, मेरे और रोहित के बीच कोई मतभेद नहीं है।  पिछले ढाई सालों में मैं यह समझाते हुए थक गया हूं। उन्होंने कहा, रोहित एक काबिल कप्तान हैं और राहुल भाई (द्रविड़) एक महान प्रबंधक हैं।

मेरी कप्तानी में कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती टीम
कोहली ने खुद को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने के बीसीसीआई के फैसले को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि, बीसीसीआई ने तार्किक दृष्टिकोण से निर्णय लिया, मैं समझ सकता हूं। क्योंकि मेरी कप्तानी में टीम कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं पाई। कोहली ने टीम को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा, जब तक मैं खेल रहा हूं, तब तक मेरा कोई भी काम भारतीय क्रिकेट को नीचा दिखाने के लिए नहीं होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें