शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
प्ले ऑफ के लिए कोलकाता को हराने उतरेगी लखनऊ सुपर जाइंट्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
प्ले ऑफ के लिए कोलकाता को हराने उतरेगी लखनऊ सुपर जाइंट्स

प्ले ऑफ के लिए कोलकाता को हराने उतरेगी लखनऊ सुपर जाइंट्स

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। लखनऊ सुपरजाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शनिवार को एमसीए स्टेडियम पुणे में होने वाले आईपीएल मुकाबले में लखनऊ की नजरें प्लेऑफ के लिए अपनी जगह सुरक्षित करने पर लगी होगी। कोलकाता भी अपनी दावेदारी पुख्ता करने के लिए इस मुकाबले को जीतना चाहेगा, जो उसके लिए काफी मुश्किल काम लगता है। 


लखनऊ 10 मैच में 7 जीत और 14 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता 10 मैच में चार जीत और आठ अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। लखनऊ के कप्तान के एल राहुल 10 मैच में 145.01 के स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाकर इस सीजन रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर है। लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने चार मैच में 6.07 के इकोनामी और 10.62 की औसत से विकेट लिए हैं, जो इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत है। 


कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की ओर से इस सीजन सबसे ज्यादा 36 के औसत से 324 रन बनाए हैं। कोलकाता के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 10 मैच में 7.15 की औसत से 15 विकेट लिए हैं, जो कोलकाता के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट है। जबकि कुल मिलाकर वो छठे स्थान पर हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें