नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 15 फरवरी से शुरू हुए हॉकी इंडिया के घरेलू सत्र सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शुक्रवार को लीग मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने तेलंगाना को रेकॉर्ड 36-0 से हरा कर रेकॉर्ड जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश की ओर से सर्वाधिक गोल फॉरवर्ड लाइन की खिलाड़ी प्रीति दुबे ने किए।
हॉकी मध्य प्रदेश के सचिव लोक बहादुर ने न्यूज़ वर्ल्ड से बातचीत में कहा की यह जीत देश के हॉकी के किसी भी फॉर्मेट में सबसे बड़ी है। मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक जीत पर टीम के कोच परमजीत सिंह का कहना है की, हमारी टीम मजबूत है लेकिन हम शुरुआती जीतों पर ध्यान देने की अपेक्षा प्रतियोगिता जीतने पर ध्यान लगाएं।
मैच का पहला गोल प्रीति दुबे ने दागा। हले क्वार्टर में मध्य प्रदेश की खिलाड़ियों ने एक के बाद एक 6 गोल किए। दूसरे वाटर में मध्यप्रदेश ने 11 गोल, तीसरे क्वार्टर में 9 गोल दाग कर बढ़त को 26-0 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में मध्यप्रदेश ने 10 गोल मारे। इस प्रकार मध्यप्रदेश ने तेलंगाना को 36-0 से धूल चटाई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

