शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई
28 जुल, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

पेरिस ओलंपिक का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। 22 साल की मनु भाकर ने इतिहास रचा। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वो ओलंपिक के शूटिंग इवेंट में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज हैं। एक समय वो सिल्वर मेडल के करीब थीं। लेकिन, एक शॉट से वो रजत पदक चूक गईं और ब्रॉन्ज मेडल से उन्हें संतोष करना पड़ा। 


22 साल की मनु भाकर ने फाइनल में 221.7 का स्कोर हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। कोरिया की ओह ये जिन ने 243.2 के नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता और उनकी हमवतन येजी किम ने भाकर को पछाड़कर गोल्ड मेडल राउंड में प्रवेश किया और 241.3 के अंतिम स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर मनु भाकर को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ऐतिहासक पदक, शानदार, भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में पहला पदक जीतने के लिए बधाई। ये सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वो शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं। शानदार उपलब्धि के लिए बधाई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें