
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। आईपीएल के बाद भारत में अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होने वाली है। भारतीय टीम 9 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 T20 मैच की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है।
नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। सीरीज में रोहित के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी नहीं खेलेंगे। तीनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। राहुल के अलावा हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, यजुवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में शामिल है। राहुल की बात करें तो वो आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान हैं। उनकी आईपीएल टीम के 4 खिलाड़ी भारत की मौजूदा टीम में है ये संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं आईपीएल की विजेता गुजरात टाइटंस से सिर्फ एक ही खिलाड़ी को चुना गया है।
लखनऊ के बाद दिल्ली के सबसे ज्यादा खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुनी गई टीम में लखनऊ के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सबसे ज्यादा खिलाड़ी है। दिल्ली के तीन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो खिलाड़ी को टीम में जगह दी गई है। पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स से सिर्फ एक-एक खिलाड़ी को मौका दिया गया है।
इन खिलाड़ियों को मिली जगह
लखनऊ सुपरजाइंट्स : केएल राहुल, दीपक हुड्डा,।रवि बिश्नोई और आवेश खान
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर और वेंकटेशा अय्यर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल
सनराइजर्स हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक
पंजाब किंग्स : अर्शदीप सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन
राजस्थान रॉयल्स : यूज़वेंद्र चहल
गुजरात टाइटंस : हार्दिक पंड्या
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

