एमजी स्टेडियम उडुपी कर्नाटक में 10 से 12 मार्च तक आयोजित हुए 18वें राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गए मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से पहले दिन से ही प्रतियोगिता मैं अपने प्रदर्शन का जलवा बिखेरा। बालिका और बालक 3000 मी में सोनम परमार और विकास कुमार बिन्द ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। साथ ही दोनों ने यूथ एशियन चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा। एमपी के राहुल ओरेन ने 800 मी में तीसरे स्थान पर आ कर कांस्य पदक जीता, बालक वर्ग के 200 मी में अभय सिंह ने पहले स्थान पर आ कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने नया मीट रिकार्ड भी बनाया। वहीं बालक 2000 मी स्टीपलचेस में हरिओम सेन चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने भी यूथ एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
सोनम परमार तथा विकास कुमार बिंद के कोच एसके प्रसाद तथा मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज खान ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

