
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskस्पोर्ट्स डेस्क न्यूज़ वर्ल्ड। भारतीय एकदिवासी टीम के कप्तान विराट को आखरी शतक लगाए आज 22 नवंबर 2021 को पूरे 2 साल हो गए है। आज से ठीक के 2 साल पहले 22 नवंबर 2019 को विराट ने अंतिम बार शतक लगाया था। ऐसा पहली बार विराट के क्रिकेटिंग कैरियर में हुआ है जब उन्होंने इतने लंबे समय से शतक नहीं लगाया है। विराट ने अपना आखरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। उन्होंने इस मैच में 136 रनों की पारी खेली थी। यह भारत का पहला डे-नाईट टेस्ट मैच था।

50 मैचों में 20 अर्धशतक और 0 शतक
अपने आखरी शतक के बाद से विराट कोहली अब तक 23 T20, 15 वनडे और 12 टेस्ट मैच खेल चुके है। इन 23 T20 मैच में विराय ने 7 अर्धशतक की मदद से 777 रन, 15 वनडे में 8 अर्धशतक की मदद से 649 रन और 12 टेस्ट मैचों में सिर्फ 5 अर्धशतक लगाए और 563 रन बनाए। तब से अब तक विराट ने 50 मैचों में कुल 20 अर्धशतक लगाए लेकिन इनमें से एक को भी शतक में तब्दील नहीं कर पाए।

बाबर और रूट ने लगाई शतकों की झड़ी
जब से विराट कोहली के शतकों पर लगाम लग हुआ है तब से कोहली को अपना आइडियल मानने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और न्यूजीलैंड के कप्तान जो रूट ने शतकों की झड़ी लगा रखी है। जब से विराट के शतक लगना बंद हुए है तब से अब तक बाबर और रूट 7-7 शतक लगा चुके है। वहीं भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल 4-4 शतक लगा चुके है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सूखा खत्म करने का मौका
न्यूजीलैंड भारत के दौरे पर 3 T20 और 2 टेस्ट मैच खेलने आई है। कोहली को T20 सीरीज में आराम दिया गया था, लेकिन उनके पास टेस्ट मैच की सीरीज में शतकों का सूखा खत्म करने का मौका है। हालांकि विराट ने पहले टेस्ट मैच में आराम करने के फैसला किया है। वापस करने के लिए उसके पास एक टेस्ट मैच है, जो 3 से 7 दिसंबर तक मुंबई में खेला जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

